Connect with us
Uttarakhand news: महेश भट्ट निर्मित फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे उत्तराखंड DFO बिज्जू लाल
Image : social media ( Uttarakhand DFO mahesh bhatt)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: महेश भट्ट निर्मित फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे उत्तराखंड DFO बिज्जू लाल

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand news: महेश भट्ट निर्मित फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे उत्तराखंड DFO बिज्जू लाल

1 min read

Uttarakhand DFO mahesh bhatt  : महेश भट्ट की फिल्म मे मुख्य किरदार निभाएंगे उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारी DFO बिज्जू लाल, DFO डायरी फायर वॉरियर्स को प्रोड्यूस किया है बिज्जू लाल ने..

DFO Bijju Lal will play lead role Mahesh Bhatt produced film movie Diary Fire Warriors with Ramnagar actress Harshita kohali release date 24 October uttarakhand Live news  : उत्तराखंड के जंगलों में अक्सर गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटना देखने को मिलती है। जिसमें कई बार लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो जाती है जबकि कई जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचता है। इसी बीच उत्तराखंड के जंगलों में लगने वाली वनाग्नियों पर आधारित फिल्म डीएफओ डायरी वॉरियर्स जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को उत्तराखंड के वन विभाग के अधिकारी डीएफओ बिज्जू लाल ने प्रोड्यूस किया है जो मशहूर फ़िल्म निर्देशक महेश भट्ट के निर्देशन में बनी है। आगामी 24 अक्टूबर को DFO डायरी फायर वॉरियर्स रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़े :Border 2 Film shooting uttarakhand: उत्तराखंड की इन जगहो पर शूट होगी बॉर्डर 2 फिल्म

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जंगलों में लगने वाले भीषण अग्नि पर आधारित अनोखी फिल्म डीएफओ डायरी फायर वॉरियर्स आगामी 24 अक्टूबर को विभिन्न प्लेटफार्म पर पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है जो सत्य घटना पर आधारित है। दरअसल इस फिल्म में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की मधुर आवाज में संगीत सुनाई देने वाला है। जबकि इस फिल्म को उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारी डीएफओ बिज्जू लाल ने प्रोड्यूस किया है।

मुख्य किरदार DFO के अधिकारी बिज्जू लाल निभाएंगे

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें वास्तविक वन अधिकारी और कर्मचारी भी कलाकार के रूप में नजर आने वाले हैं जिन्होंने अपने वास्तविक अनुभव को पर्दे पर सजीव किया है। महेश भट्ट की इस फिल्म में मुख्य किरदार DFO के अधिकारी बिज्जू लाल निभाते हुए नजर आएंगे जबकि मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली हर्षिता कोहली नजर आएंगी । हर्षिता इससे पहले भी कई कुमाऊनी गीतों में अभिनय कर चुकी है।

DFO डायरी फायर वॉरियर्स सिर्फ वनाग्नि नही बल्कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों के संघर्षों पर भी है आधारित

मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आने वाली हर्षिता ने बताया कि यह फिल्म ना सिर्फ वनाग्नि की घटनाओं और जंगलो को बचाने की कठिनाइयों को दर्शाती है, बल्कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों के संघर्षों को भी बेहद संवेदनशीलता से पेश करती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि वन विभाग के सामने कितनी बड़ी चुनौतियां होती हैं जिनसे उन्हे गुजरना होता है। उनका कहना है कि पहाड़ जितने सुंदर लगते हैं वहां का जीवन उतना ही संघर्षों भरा होता है। हर्षिता बताती है कि इस फिल्म में दर्शाया गया है कि उन्हें प्रकृति की रक्षा के लिए खुद को कितना अधिक समर्पित करना पड़ता है। डीएफओ डायरी ऑफ वॉरियर्स केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि पर्यावरण और जंगलों को बचाने का संदेश भी देती है जो लोगो को सच्चाई से रूबरू करवाएगी।

अल्मोड़ा वनाग्नि मे जान गवाने वाले वनकर्मियों की कहानी भी फिल्म मे आएगी नजर

बताते चलें पिछले वर्ष अल्मोड़ा जिले के बिनसर क्षेत्र में वनाग्नि की घटना घटित हुई थी जिसमें कुछ वनकर्मियों की जिंदगी भी गई। इसे भी फिल्म में बेहद दुखद प्रसंग और भावनात्मक तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म में पहाड़ की पारिस्थितिकी जंगली जीव जंतु और स्थानीय लोगों को वनाग्नि की कितनी अधिक मार झेलनी पड़ती है यह भी देखने को मिलेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top