Connect with us
Uttarakhand news: Digambar Singh Rawat chamoli School After Becoming MMA Lightweight Champion India
Image : social media ( MMA Lightweight Champion India)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Digambar Rawat: MMA लाइटवेट चैंपियन बनने के बाद अपने विद्यालय पहुंचे दिगंबर सिंह रावत

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Digambar Rawat: MMA लाइटवेट चैंपियन बनने के बाद अपने विद्यालय पहुंचे दिगंबर सिंह रावत

1 min read

MMA Lightweight Champion India: Digambar Singh Rawat MMA Fighter Chamoli Uttarakhand : चमोली के दिगंबर सिंह रावत ने रचा इतिहास, बने MMA लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन

Digambar Singh Rawat MMA Fighter Chamoli Uttarakhand : दिगंबर सिंह रावत ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। चमोली जिले के आदिबद्री क्षेत्र स्थित आली गांव के रहने वाले दिगंबर सिंह रावत ने देश के सबसे बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मंच Matrix Fight Night (MFN 18) में शानदार प्रदर्शन करते हुए लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

यह भी पढ़े :Angad Bisht biography Hindi :अंगद बिष्ट को बनना था डाक्टर लेकिन बन गए MMA फाइटर

संघर्ष और मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता (Success Story Digambar Singh Rawat)

दिगंबर सिंह रावत की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष छिपा है। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन में वह रोजाना करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर अपने विद्यालय जाया करते थे। सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहे। कठिन परिस्थितियों को अपनी ताकत बनाकर उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन गया है।

चैंपियन बनने के बाद पहुंचे अपने विद्यालय

लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दिगंबर अपने शुरुआती शिक्षा के विद्यालय श्री गुरु राम राय पब्लिक School आदिबद्री पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों के साथ अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में उनके शिक्षकों, विशेष रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य का अहम योगदान रहा है। विद्यालय परिवार ने भी अपने इस होनहार छात्र का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े :Suraj Mehra Army Leftinent: उत्तराखण्ड के सूरज मेहरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पिता रह चुके हैं सूबेदार

उत्तराखंड का बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा (Uttarakhand Pride Digambar Singh Rawat)

दिगंबर सिंह रावत की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पहाड़ के युवा किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। उनकी जीत ने पूरे उत्तराखंड और देश को गर्व से भर दिया है। आज दिगंबर भारतीय MMA के उभरते सितारे बन चुके हैं और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top