Connect with us
Uttarakhand News: Durga Dutt Ruwali Nainital selected for World Para-Athletics Grand Prix Championships new delhi
फोटो देवभूमि दर्शन Durga Dutt Ruwali Nainital

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: नैनीताल के दुर्गा दत्त रूवाली का विश्व-पैरा-एथलेटिक्स ग्रैंड पिक चैंपियनशिप में चयन

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

बधाई: नैनीताल के दुर्गा दत्त रूवाली का विश्व-पैरा-एथलेटिक्स ग्रैंड पिक चैंपियनशिप में चयन

1 min read

Uttarakhand News: Durga Dutt Ruwali Nainital selected for World Para-Athletics Grand Prix Championships new delhi: जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में 8 मार्च से 13 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित होगी विश्व-पैरा-एथलेटिक्स ग्रैंड पिक चैंपियनशिप….

Uttarakhand News: Durga Dutt Ruwali Nainital selected for World Para-Athletics Grand Prix Championships new delhi: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के ल्वाड डोबा गांव निवासी दुर्गा दत्त रूवाली का विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड पिक चयन हुआ है। दुर्गा दत्त रूवाली ने बताया कि वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विश्व-पैरा-एथलेटिक्स ग्रैंड पिक चैंपियनशिप जो कि जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में 8 मार्च से 13 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली है। विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड पिक चैंपियनशिप के दौरान 45 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिसमें भारत की ओर से दुर्गा दत्त रूवाली भी इसमें भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।

देवभूमि दर्शन से बातचीत में दुर्गा ने बताया है कि वह 1500 मी दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे दुर्गा ने अपनी सफलता और उपलब्धि का श्रेय अपने पारिवारिक जनों, अपने भाइयों एवं कोच को दिया है। दुर्गा ने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उनकी कड़ी मेहनत और उनके भाइयों का सपोर्ट उनको हमेशा साथ मिलता रहा साथ ही दुर्गा ने बताया कि उनके पिता एक साधारण किसान है माता ग्रहणी है, दुर्गा दत्त रूवाली ने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के ल्वाड डोबा से प्राप्त की उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र वासियों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school books news: सरकारी स्कूल के बच्चों को इसी माह मिलेंगी मुफ्त किताबें

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top