Connect with us
English teacher Isran arrested shameful sexual act with 7 years old girl student Mangalore private school haridwar uttarakhand news today
Image : social media ( Haridwar school teacher news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news: मंगलोर स्कूल गई मासूम बच्ची से शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत हुआ गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news: मंगलोर स्कूल गई मासूम बच्ची से शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत हुआ गिरफ्तार

1 min read

Haridwar school teacher news  : गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, स्कूल मे पढ़ने गई 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अंग्रेजी के शिक्षक ने की अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार….

English teacher Isran arrested shameful sexual act with 7 years old girl student Mangalore private school haridwar uttarakhand news today  : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर स्कूल में पढ़ने गई 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ स्कूल के शिक्षक ने छेड़छाड़ कर गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी शिक्षक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से स्कूल समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Dehradun Gang Rape Case: देहरादून में नाबालिक किशोरी के साथ बस में गैंगरेप…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली की कस्बा लंढोरा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए बताया उसकी 7 साल की पुत्री गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती है। जहां पर स्कूल का शिक्षक इसरान बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ाता है। दरअसल इसरान पिछले कई दिनों से उसकी मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा अश्लील हरकत कर रहा था। इतना ही नहीं बल्कि जब बच्ची ने हिम्मत जुटाकर इस घटना का विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने बच्ची को डराते हुए कहा की अगर उसने यह बात घर पर बताई तो वो उसे और उसके माता-पिता को मार देगा।

आरोपी शिक्षक ने बच्ची व उसके माता-पिता को मारने की दी धमकी

आखिरकार मासूम बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को बीते बुधवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मासूम बच्ची के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस प्रशासन मे मामला दर्ज करवाते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी शिक्षक को बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top