उत्तराखण्ड देहरादून
Dehradun Gang Rape Case: देहरादून में नाबालिक किशोरी के साथ बस में गैंगरेप…
1 min read
Dehradun Gang Rape case : देहरादून में नाबालिग किशोरी के साथ बस मे गैंगरेप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…..
Dehradun Gang Rape case : उत्तराखंड में लगातार बेटियों के खिलाफ दरिंदगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जो बेहद शर्मनाक और चिंताजनक विषय बन गया है। अभी कोलकाता में लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि देहरादून से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर आईएसबीटी में पंजाब की एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके चलते अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nurse Rape Case: उत्तराखंड में नर्स से रेप और हत्या, घटी कोलकाता जैसी वारदात…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मुरादाबाद से यूपी रोडवेज बस मे सवार हुई थी। जो 13 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे देहरादून के आईएसबीटी पहुंची। इस दौरान बस खाली होने के बाद उसमे पांच लोगों ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बस से उतारकर फरार हो गए। इसके पश्चात चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को आईएसबीटी के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली। तब कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग की जिसमें उसने अपनी आप बीती सुनाई। कमेटी के सदस्य शनिवार रात आईएसबीटी चौकी पहुंचे और उन्होंने इस घटना की जानकारी दी पुलिस प्रशासन को दी। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोरी के माता-पिता का देहांत हो चुका है। वहीं बहन और जीजा ने उसे 11 अगस्त को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद और बाद में देहरादून पहुंची थी । किशोरी ने बताया कि वह लाल रंग की बस थी जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हो सकती है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
