UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: लोकगायिका हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा राष्ट्रीय सम्मान
1 min read
Ustad Bismillah Khan Award : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार का एलान, उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी होंगी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित..
Uttarakhand News: Folk singer Hema Negi Karasi receives the Ustad Bismillah Khan Yuva National Award 2024 uttarakhand breaking news today : संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप अकादमी रत्न और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह पुरस्कार विजेताओं का भी चयन किया गया हैं। संगीत नाटक अकादमी कि इस लिस्ट में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी का भी चयन किया गया है। बताते चलें हेमा नेगी करासी उत्तराखंड की एक बेहद प्रसिद्ध लोकप्रिय गायिका हैं, जो गढ़वाली और कुमाऊँनी लोक संगीत विशेषकर जागर मांगल गीत और पारंपरिक पहाड़ी गीतों को सहेजने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
यह भी पढ़े :Indian Artist Hema Negi Karasi Biography | Songs | Photos | Age | Jagar |
बता दें रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक में स्थित तुखिंडा (तल्लानागपुर) गाँव में जन्मी व उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हेमा ने अपने लोकगीत और जागर के स्वरों से तमाम दर्जे के लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। हेमा ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति में अपना विशेष योगदान दिया है, जिसके चलते आज उन्हें संगीत नाटक अकादमी की लिस्ट में जगह मिली है। हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है, जो पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।
हेमा ने लिखी भावुक पोस्ट ( Uttarakhand hema negi karasi news today)
हेमा नेगी करासी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए लिखा ,कि आज जब संगीत नाटक अकादमी की लिस्ट में अपना नाम देखा तो उनका कलेजा भर आया। इतना ही नहीं बल्कि हेमा की आंखों के सामने उनका पूरा सफर घूम गया उन्होंने लिखा कि जब आंखों में सिर्फ एक सपना और दिल में अपने उत्तराखंड की संस्कृति के लिए कुछ करने की जिद थी जिसकी बदौलत आज उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। हेमा ने लिखा की यह सम्मान न सिर्फ हेमा का बल्कि उस हर एक मां का है ,जिसने मुझे बचपन में गोद में लेकर लोकगीत सुनाएं उस हर एक बुजुर्ग का जिन्होंने थपकी देकर आगे बढ़ाया। इस सम्मान के लिए उन्होंने अपने करोड़ों प्रशंसकों की दुआओं को इसका श्रेय दिया है।
यह भी पढ़े :Babita pandey missing tracker: ट्रेकर बबीता पांडे को हर ले गई परियां? परिजनों ने की CBI जांच की मांग
संगीत जगत में हेमा ने छोड़ी अपनी अमिट छाप, अभी तक दे चुकी एक से बढ़कर एक हिट गाने Folk singer Hema Negi Karasi Uttarakhand
हेमा पारंपरिक गढ़वाली संगीत और धार्मिक जागरों (जैसे कांचणी कैलाश और नृसिंह जागर) को अपनी मधुर आवाज़ में गाकर घर-घर में लोकप्रिय हुई हैं। हेमा अधिकांश गीतों में अपने स्वर दे चुकी है। हेमा नेगी करासी उत्तराखंड की पहली ऐसी महिला लोक कलाकार हैं जिनकी अपनी म्यूजिक कंपनी (HNK Films) और वेबसाइट भी है।
