UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
बधाई: रानीखेत के सिराड़ की रोशनी नेगी राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित
1 min read
National Football Championship 2025 GIC kulsibi dwarahat student Roshni Negi sirar Ranikhet selected uttarakhand latest news today: द्वाराहाट की रोशनी नेगी का राष्ट्रीय चयन: रांची में आयोजित होगी 69वीं SGFI फुटबॉल चैंपियनशिप, उत्तराखंड की बेटी करेगी प्रतिभाग
National Football Championship 2025 GIC kulsibi dwarahat student Roshni Negi sirar Ranikhet selected uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन प्रतिभावान बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही प्रतिभाशाली बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में हो गया है।
जी हां हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के सिराढ़ गांव की रहने वाली और राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी, द्वाराहाट की कक्षा 10 की छात्रा रोशनी नेगी की जो इस प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रतिभाग करने जा रही है। बताया गया है कि यह चैंपियनशिप 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक रांची में आयोजित की जाएगी, जहां देशभर से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
यह भी पढ़ें- बधाई: नैनीताल के तनुज मेहरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, IMA देहरादून से हुए पास आउट
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में विद्यालय के PTI शिक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा रोशनी नेगी लंबे समय से फुटबॉल प्रशिक्षण में जुटी है और स्कूल स्तर से लेकर जिला स्तर तक शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। यह रोशनी के खेल कौशल, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही नतीजा है कि उसे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित किया गया है। आपको बता दें कि रोशनी के पिता हरीश सिंह नेगी जहां राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं वहीं उसकी माता चंपा देवी एक कुशल गृहिणी हैं जो कि सिराड़ गांव में ही रहती हैं।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: GIC कुलसीबी की दो छात्राएं फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी…
रंग लाई शिक्षक वीरेंद्र की मेहनत
रोशनी की यह अभूतपूर्व सफलता उन लोगों को भी करारा जवाब है जो पहाड़ के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि गांव के सरकारी स्कूल से पढ़कर कोई बच्चा आगे नहीं बढ़ सकता। वास्तव में हकीकत तो यही है कि वीरेंद्र जैसे शिक्षक मिल जाए तो सरकारी स्कूलों में भी पहाड़ के नौनिहालों को तरासा जा सकता है। बताते चलें कि वीरेंद्र ने ही रोशनी को भी फुटबॉल की बारिकियां सीखाकर उसे इस खेल में पारंगत बनाया है।
वीरेंद्र के मार्गदर्शन में इससे पूर्व भी स्कूल के कई छात्र-छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। रोशनी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमचंद जोशी ने रोशनी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने रोशनी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भरोसा जताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और प्रदेश का मान बढ़ाएंगी।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: रा. ई का. कुलसीबी के छात्र प्रियदर्शन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित …
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
