Connect with us
IMA dehradun POP 2025 tanuj mehra sukhatal nainital lieutenant in Indian army after passing out parade 2025
Image : social media ( IMA dehradun POP 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: नैनीताल के तनुज मेहरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, IMA देहरादून से हुए पास आउट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

बधाई: नैनीताल के तनुज मेहरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, IMA देहरादून से हुए पास आउट

1 min read

IMA dehradun POP 2025  : भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नैनीताल के तनुज मेहरा, क्षेत्र में खुशी की लहर..

IMA dehradun POP 2025 tanuj mehra sukhatal nainital lieutenant in Indian army after passing out parade 2025: देवभूमि उत्तराखंड के अधिकांश नौजवान युवा भारतीय सेना मे चयनित होकर अपनी सेवाएं माँ भारती की सेवा मे दे रहे है। इतना ही नहीं बल्कि यहां के कई सारे युवा जल सेना, थल सेना, वायु सेना के विशिष्ट पदों पर भी अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको नैनीताल जिले के तनुज मेहरा से रूबरू करवाने वाले है जो भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट बने है।

यह भी पढ़े :अल्मोड़ा: बगुना गांव के दीपक बिष्ट बने भारतीय सेना में अधिकारी IMA से हुए पास आउट

Tanuj Mehra Army Lieutenant Nainital: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के सूखाताल के निवासी तनुज मेहरा भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट बने है। तनुज ने यह उपलब्धि आज शनिवार को IMA देहरादून की परेड के अंतिम पद को पार करते हुए हासिल की है। दरअसल तनुज ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में ही प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए हैं।

एक वर्ष तक नेवी विंग मे दे चुके सेवाएं ( nainital news today)

तनुज ने हाई स्कूल की शिक्षा नैनीताल स्थित लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा अम्तुल पब्लिक स्कूल से पास की है। जिसके बाद उन्होंने एक वर्ष तक नेवी विंग, 5 नेवल यूनिट, एनसीसी, नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट की सेवा भी दी। इतना ही नहीं बल्कि तनुज परिवार एवं पीढी के ऐसे पहले सदस्य बने हैं , जिन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। बताते चले तनुज के पिता गोविंद सिंह मेहरा एनसीसी नैनीताल में सेवारत है ,जबकि तनुज की माता लता मेहरा गृहणी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top