Connect with us
Uttarakhand breaking news hindi stray animals
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand breaking news hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तराखंड सरकार आवारा पशुओं को पालने में देगी हर माह 12 हजार रुपए

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand news: उत्तराखंड सरकार आवारा पशुओं को पालने में देगी हर माह 12 हजार रुपए

1 min read

Uttarakhand breaking news hindi: आवारा पशुओं को पालने पर उत्तराखंड सरकार देगी हर महीने 12 हज़ार रुपये

Uttarakhand breaking news hindi stray animals: उत्तराखंड समेत देशभर में आवारा पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते कई बार हादसे तक घटित हो जाते हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार अब आवारा पशुओं को सड़कों और खेतों से हटाने के लिए दो योजनाएं शुरू कर रही है। इन योजनाओं के तहत आवारा पशुओं को आश्रय देने वाले लोगों को हर महीने ₹12, 000 तक दिये जाएंगे। जबकि अधिकारियों ने बीते रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग की यह योजनाएं केवल ग्रामीण क्षेत्र के लिए हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand nanda gaura yojana: उत्तराखण्ड नंदा गौरा योजना आवेदन तिथि बढ़ी

बता दें पिथौरागढ़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सीवीओ डॉक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य निराश्रित घूम रहे मवेशियों को आश्रय भोजन और स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना तो है ही लेकिन इसके साथ ही उनसे फसलों को बचाना भी है। इस तरह से इस योजना से दो काम हो पाएंगे एक तो आवारा पशुओं को आश्रय मिल जाएगा और दूसरी ओर फसल भी बच जाएगी। अधिकारी ने बताया कि ग्राम गौर सेवक योजना के अंतर्गत पांच नर आवारा पशुओं को पालने वालों को ₹80 प्रति पशु के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे जबकि उनकी निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल कराई जाएगी। इस प्रकार से पांच नर आवारा पशुओं को रखने वालों को पशुपालन विभाग ₹12000 प्रति माह देगा। जिले में अभी इस योजना का लाभ 6 व्यक्ति उठा रहे हैं।

गौशाला योजना मे जाने कितना पैसा मिलेगा ( pithoragarh news today)

दूसरी योजना गौशाला योजना के नाम से शुरू की गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने गौसदन में किसी भी संख्या में निराश्रित पशुओं को रख सकता है ,जिसके लिए ₹80 प्रति पशु के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के मुनस्यारी और बारावे मे दो गौशालाएं चल रही है जिनमें कुल 225 निराश्रित पशुओं को आश्रय और भोजन दिया जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top