Connect with us
Uttarakhand Aryan Juyal cricketer unwritten innings of 150 runs
Image : social media ( Uttarakhand Aryan Juyal cricketer)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का बल्ला बोला: 150 रनों …

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand News: हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का बल्ला बोला: 150 रनों …

1 min read

Uttarakhand Aryan Juyal cricketer: हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा दूसरा शतक, असम के खिलाफ खेली 150 रनो की शानदार पारी..

Uttarakhand Aryan Juyal cricketer unwritten innings of 150 runs: उत्तराखंड के होनहार युवा क्रिकेट के क्षेत्र में आए दिन विशेष उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसी बीच नैनीताल जिले के उभरते खिलाड़ी आर्यन जुयाल ने विजय हजारे ट्रॉफी के 2025 सत्र में दूसरा शतक जड़ते हुए नया इतिहास रच डाला है। बताते चले आर्यन का लिस्ट ए करियर में यह छठा शतक बल्ले से निकला है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड की नंदनी का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, न्यूजीलैंड टी-20 मैचों में आएंगी नजर

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी के आर्यन जुयाल विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मुकाबले का हिस्सा है। जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के वर्ष 2025 सत्र में अपने बल्ले से दूसरा शतक जड़ा है। आर्यन ने असम के खिलाफ नाबाद 150 रनों की पारी खेली। विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में असम और उत्तर प्रदेश राजकोट में आमने-सामने हुए जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने 308 रन बनाए। जिसमें असम के लिए कप्तान सुमित ने शानदार प्रदर्शन कर 101 रनों की पारी खेली जबकि शिवशंकर राय ने 82 रनों का योगदान दिया।

आर्यन की पारी ने उत्तर प्रदेश की टीम की ओर मोड़ा जीत का रुख ( haldwani news aryan juyal)

रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी रही लेकिन पहले विकेट के रूप में ध्रुव जुरैल आउट हुए। इसके बाद प्रियम गर्ग और आर्यन जुयाल के बीच 128 रनों की साझेदारी हुई। दोनों की इस शानदार पारी ने खेल का रुख उत्तर प्रदेश के पक्ष में मोड़ दिया। विजय हजारे ट्रॉफी में यह आर्यन का दूसरा मौका था जब उन्होंने 150 का आंकड़ा छुआ।

प्लेयर ऑफ़ द मैच बने आर्यन जुयाल ( nainital news today)

इससे पहले वर्ष 2022 में आर्यन ने महाराष्ट्र के खिलाफ 159 रनों की पारी खेली थी। उत्तर प्रदेश में 42 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए, हालांकि बारिश के चलते मुकाबले को रोकना पड़ा। जिसके बाद यह नतीजा VJD से निकला और मुकाबला 58 रन से उत्तर प्रदेश के पक्ष में रहा। इसके साथ ही आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच से भी सम्मानित किया गया। आर्यन अब तक घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए 14 शतक और 18 अर्ध शतक लगा चुके हैं। बताते चले न्यूजीलैंड के लिए भी आर्यन जुयाल का चयन होना है, ऐसे में उनका यह प्रदर्शन सिलेक्टर्स का ध्यान जरूर अपनी ओर खींचेगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top