Connect with us
Uttarakhand news: Haldwani Challan Online Process by camera
सांकेतिक फोटो Haldwani Challan Online Process

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News: हल्द्वानी में अब सीधे कैमरों से कटेगा चालान, मोबाइल पर आएगा मैसेज…

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News: हल्द्वानी में अब सीधे कैमरों से कटेगा चालान, मोबाइल पर आएगा मैसेज…

1 min read

Haldwani Challan Online Process: राजधानी देहरादून की तरह हल्द्वानी में भी लागू होगा ट्रैफिक प्लान, नियमों का उल्लंघन करने पर कैमरों से काटे जाएंगे चालान… 

Haldwani Challan Online Process: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के चालान अब कैमरों के जरिए ऑनलाइन काटे जाएंगे। दरअसल प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की दृष्टि से राजधानी देहरादून मे लागू व्यवस्था को अपनाया है जिससे शहर में ट्रैफिक की स्थिति को बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही यह पहल यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के उद्देश्य से की गई है। नई व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस के पास अधिक प्रभावी निगरानी और कानूनी कार्यवाही करने का साधन होगा जिससे चालान ऑनलाइन भेजे जा सकेंगे।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: वाहन के कागजात कर लें अच्छे से तैयार,नहीं तो हाईटेक कैमरे से कटेगा चालान

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी में यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर अब मुसीबत आने वाली है क्योंकि प्रशासन ने अब हल्द्वानी में देहरादून जैसा ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी शुरू कर ली है जिसके लिए सिंगल क्रॉस करने हेलमेट या सीट बेल्ट ना पहने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कैमरों के जरिए वाहनों का चालान किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि नंबर प्लेट स्कैन कर सिस्टम के जरिए चालान काटकर वाहन स्वामी के मोबाइल पर मैसेज भेज दिया जाएगा। जिसके लिंक पर क्लिक कर लोग चालान राशि का ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे। इस व्यवस्था के लिए सबसे पहले शहर में सीसीटीवी का जाल बिछाया जाएगा ताकि सभी वाहनों पर पेनी नजर रखी जा सके खासकर एनएनपीआर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिक्गोनाइजेशन कैमरा की संख्या को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल अभी ऐसे 6 कैमरे मौजूद है लेकिन मार्च के आखिरी तक आठ कैमरे मिलने के बाद इनकी संख्या 14 हो जाएगी। इसके साथ ही इनमें तीन दर्जन से ज्यादा साधारण कैमरे भी लगाए जाएंगे। बताते चलें ऑटो ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की जिम्मेदारी उत्तराखंड शहरी सेक्टर विकास एजेंसी को दी गई है जिसके लिए यूयूएसडीए ने ठेकेदार कंपनी के साथ अनुबंध भी कर लिया है। वहीं मौजूदा तहसील भवन के पास बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जा रहा है जहां पर ऑटो ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जगह-जगह पर 17 मुख्य जंक्शन होंगे जहाँ से कैमरा कंट्रोल सिस्टम जुड़ेंगे और कार्यवाही के आधार पर चालान किए जाएंगे। बताते चलें शराब पीकर वाहन चलाना, रैश ड्राइविंग करना, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठना इन सभी नियमों के उल्लंघन समेत अन्य उल्लंघनों पर चालान काटे जाएंगे।

यह भी पढ़े:Haldwani marriage news live: हल्द्वानी मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार, न दूल्हा आया न बरात

यहाँ लगेंगे कैमरे

० कैंचीधाम के रास्ते पर बिछेगा सीसीटीवी का जाल।                  ० टीपीनगर के आउटर में भी लगेंगे सीसीटीवी।                          ० मुखानी चौराहा से कालाढूंगी रोड पर भी कैमरों की संख्या बढ़ेगी।०गौलापार बाईपास पर भी बढ़ेंगे कैमरे।

अभी तक कुल सीसीटीवी कैमरों की संख्या 191

० सीसीटीवी की बढ़ाई जाना है संख्या 42                         ०अभी एएनपीआर कैमरों की संख्या -6                             ०अभी सीएलआर कैमरों की संख्या -70

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top