UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Haldwani news: हल्द्वानी फर्जी स्थाई निवास मामले में 3 गिरफ्तार, UPCL कर्मचारी ने भी रचा खेल
1 min read
Haldwani fake domicile case: फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, यूपीसीएल का कर्मचारी भी था शामिल..
haldwani fake domicile certificate case 3 arrested with UPCL employee uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर फर्जी दस्तावेज के स्थाई निवास प्रमाण पत्र हासिल करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। हैरानी की बात तो यह है कि एक आरोपी यूपीसीएल का कर्मचारी है ,जो लाभार्थी के नाम पर पुराना बिजली बिल का मुहैया करता था।
यह भी पढ़े :Uttarakhand fake teacher: उत्तराखण्ड भर्ती घोटाला फर्जी प्रमाण पत्र सहायक शिक्षक सस्पेंड
Uttarakhand fake domicile certificate news : गौरतलब हो कि बीते 13 नवंबर को नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा पुलिस प्रशासन ने फर्जी तरीके से स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने के आरोप मे मामले की जाँच शुरू की। जाँच पड़ताल के दौरान पुलिस प्रशासन ने सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर में छापेमारी की जिसमें फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया। इस मामले में आरोपी अर्जीनवीस फैजान के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अलावा 14 नवंबर को बनभूलपुरा में आरोपी फैजान और रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिस पर प्रशासन ने दस्तावेज की जांच की तो उनके हाथ अहम सुराग लगे। इसके बाद पुलिस ने अर्जीनवीस फैजान, रईस अहमद समेत फर्जीवाड़े में शामिल ऊर्जा निगम के हल्द्वानी कार्यालय के डेटा ऑपरेटर दिनेश सिंह दासपा को भी हिरासत मे लिया।
फर्जी स्थाई निवास बनाने के लिए अन्य व्यक्ति के पुराने बिजली बिल का किया इस्तेमाल ( nainital breaking news)
नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों में आरोपी फैजान ( सीएससी संचालक) निवासी गोपाल मंदिर मुस्तफा चौक नई बस्ती बनभूलपुरा (हल्द्वानी) ने उन्हे जानकारी दी की रईस अहमद के स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने में उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति रईस के 15 साल पुराने बिजली के बिल का इस्तेमाल किया था। जिसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारी यूपीसीएल तिकोनिया कार्यालय में टेक्निकल गेट सेकंड के पद पर तैनात दिनेश से संपर्क किया। जिन्होंने रईस नाम के व्यक्ति का 15 साल पुराना बिजली का बिल स्टांप युक्त उपलब्ध कराया वहीं इसका इस्तेमाल रईस के स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने में किया गया।
बिजली बिल के आधार पर ही बना दिया मैरिज सर्टिफिकेट ( nainital news fake domicile certificate update)
जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी रईस ने इसी के जरिए मैरिज सर्टिफिकेट भी बनाया है। इसके अलावा आरोपी फैजान के मोबाइल से विद्युत कर्मचारी दिनेश के साथ कई बिजली के बिल का आदान-प्रदान भी होना पाया गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताते चलें पूरे मामले का खुलासा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार कार्यक्रम में एक शिकायत के आधार पर हुआ।
बरेली से आया रईस कर गया बड़ा खेला हल्द्वानी मे बन गया स्थाई निवासी ( nainital news today)
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके नाम पर 2 महीने पहले बरेली से आए रईस नाम के शख्स का स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाया गया है। इस प्रकरण की जानकारी मिलते ही पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सीएससी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम को कई लोगों के पर्सनल दस्तावेज भी मिले थे इसके बाद कमिश्नर रावत ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्थाई निवास बनाने वाले फैजान और लाभार्थी रईस के खिलाफ तहसीलदार को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
