Connect with us
haldwani married women missing from mukhani since 5 july 2025 with her children ran away lover nainital uttarakhand live news
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani married women missing)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani married women missing news: हल्द्वानी दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति परेशान

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Haldwani married women missing news: हल्द्वानी दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति परेशान

1 min read

Haldwani married women missing : मुखानी में दो बच्चियों की माँ प्रेमी संग फरार, पति का अपने दोस्त पर शक, तीन महीने बाद गुमशुदगी दर्ज.. 

haldwani married women missing from mukhani since 5 july 2025 with her children ran away lover nainital uttarakhand live news: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर दो बच्चियों की मां प्रेमी संग फरार हुई है। महिला के पति ने अपने साथी पर पत्नी को भगाने का शक जताते हुए पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज करवाया है। बताते चलें पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन ने महिला व दोनों बच्चियों कि गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़े :Haldwani News: हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा मां के लिए दवाई लेने जा रहे युवक की गई जिंदगी..

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी के हरिपुर नायक शिव मंदिर के निवासी अरविंद कुमार राज मिस्त्री का काम करते हैं ,जिन्होंने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 5 जुलाई की सुबह करीब 10:00 बजे उनकी पत्नी घर से बिना बताए दो बच्चियों ( जिनकी उम्र 5 वर्ष व तीन वर्ष) है उनके साथ कहीं चली गई। जिसके बाद अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी व बच्चियों की काफी तलाश की मगर उनका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने अपने साथी छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रेम नाम के युवक पर शक जताते हुए कहा कि उनकी पत्नी प्रेम के साथ भागी है जिनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़ित अरविंद का कहना है कि उनकी पत्नी के हाथ पर प्रेम के नाम का टैटू भी बना है।

पीड़ित ने कहा अक्सर घर आता जाता रहता था प्रेम

पीड़ित अरविंद का कहना है कि प्रेम अक्सर उनके घर पर आता जाता रहता था। बीते 5 जुलाई को पीड़ित की पत्नी और दो बेटियां घर से अचानक लापता हो गई जो देर शाम तक घर नहीं लौटी। पीड़ित ने उन्हें ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। हैरानी की बात तो यह है कि पीड़ित का दोस्त प्रेम भी उसी दिन से लापता है। जब पीड़ित ने पुलिस प्रशासन के पास मामले की शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं कि हालांकि अब 3 महीने गुजर जाने के बाद पीड़ित की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित की पत्नी और बेटियों की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top