Connect with us
haldwani YouTuber Sourav Joshi vlogs ask police security wedding with Avantika Bhatt marriage uttarakhand latest news today
Image : social media ( Sourav Joshi Avantika marriage)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Sourav Joshi marriage: यूट्यूबर सौरभ जोशी ने मांगी शादी में सुरक्षा, अवंतिका भट्ट संग लेंगे फेरे

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Sourav Joshi marriage: यूट्यूबर सौरभ जोशी ने मांगी शादी में सुरक्षा, अवंतिका भट्ट संग लेंगे फेरे

1 min read

Sourav Joshi Avantika marriage  : देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरव जोशी जल्द लेंगे अवंतिका भट्ट संग सात फेरे, शादी में शामिल होंगे 20 लोग, सौरव ने मांगी सुरक्षा..

haldwani YouTuber Sourav Joshi vlogs ask police security wedding with Avantika Bhatt marriage uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड व देश के जाने माने प्रसिद्ध यूट्यूबर ब्लॉगर सौरव जोशी जल्द ही अवंतिका भट्ट संग विवाह के बंधन में बंधने जा रहे। लेकिन विवाह से पहले सौरव जोशी व उनके  परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। पुलिस प्रशासन ने खुफिया तंत्र को एक्टिवेट कर दिया है जिसके चलते विवाह स्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी है। इतना ही नहीं बल्कि विवाह समारोह स्थल के साथ ही अन्य कई चीजों को भी गुप्त रखा जा रहा है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो।

यह भी पढ़े :Sourav Joshi vlogs: यूट्यूबर सौरव जोशी भाऊ गैंग ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती जान से मारने की धमकी

Sourav Joshi youtuber wife Avantika bhatt: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी मशहूर यूट्यूबर व ब्लॉगर सौरव जोशी कुछ दिनों में हल्द्वानी की निवासी अवंतिका भट्ट के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित है। जिसके चलते उनके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विवाह समारोह की सारी चीजों को गोपनीय रखा जा रहा है।

सिर्फ 20 लोग होंगे मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी की शादी मे शामिल ( YouTuber Sourav Joshi haldwani) 

सौरव की शादी में सिर्फ 20 लोगों को ही शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाम न छापने की शर्त हाई सिक्योरिटी का मामला है जिसके लिए पुलिस प्रशासन की टीम कार्य कर रही है। गौर हो बीते सितंबर माह में सौरव जोशी से 5 करोड रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम चर्चा में आया था। बताते चले सौरव जोशी की अधिक प्रसिद्ध ही उनके लिए रोडा बन गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top