Connect with us
Haridwar girlfriend sent engagement photo nainital boyfriend lalit kumar of khanshu okhalkanda committed suicide case on Karva Chauth uttarakhand news
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar boyfriend sucide nainital)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news: हरिद्वार करवाचौथ पर प्रेमिका ने भेजी सगाई की फोटो हताश प्रेमी ने दे दी जान

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news: हरिद्वार करवाचौथ पर प्रेमिका ने भेजी सगाई की फोटो हताश प्रेमी ने दे दी जान

1 min read

Haridwar boyfriend sucide nainital: करवाचौथ के दिन प्रेमिका की अन्य युवक से हुई सगाई, प्रेमी ने हताश होकर लगाया मौत को गले..

Haridwar girlfriend sent engagement photo nainital boyfriend lalit kumar of khanshu okhalkanda committed suicide case on Karva Chauth uttarakhand news   : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर फैक्ट्री में कार्य करने वाले युवक ने प्रेमिका की सगाई से हताश होकर आत्मघाती कदम उठाया है जिसके चलते उनकी जिंदगी चली गई। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है जिन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :Champawat news:टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा अल्मोड़ा के इंजीनियर समेत 2 की मौत

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के ग्राम कुंडल थाना खनस्यूं के निवासी ललित कुमार हरिद्वार जिले के सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। दरअसल ललित ने मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया हुआ था। ललित रोजाना की तरह जब बीते शनिवार की सुबह ऑफिस जाने के लिए कमरे से बाहर नही आए तो उनके साथी कर्मचारियों ने उनका दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दरवाजे को तुड़वाया लेकिन कमरे के अंदर घुसते ही उनके होश उड़ गए क्योंकि ललित फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटके हुए थे। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलते ही उनमे कोहराम मच गया।

करवा चौथ पर प्रेमिका की सगाई से टूटा प्रेमी का दिल, मौत को लगाया गले

वही जब पुलिस प्रशासन ने ललित के दोस्त व परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ललित का किसी युवती से प्रेम संबंध था। लेकिन बीते शुक्रवार को करवा चौथ के दिन युवती की सगाई किसी अन्य युवक से हुई जिसने अपनी सगाई की फोटो ललित को भेजी थी। इस बात से हताश होकर ललित ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था जिसके बाद से वो कमरे से बाहर नहीं आए। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मानसिक रूप से परेशान होकर ललित ने खुदकुशी की है। ललित के साथियों ने पुलिस को बताया कि ललित कुछ दिनों से काफी उदास और गुमसुम से थे। हालांकि पुलिस प्रशासन को ललित के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top