Connect with us
Haridwar dating app scam marriage bribe girl latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar marriage scam today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news: युवक ने शादी के लिए आनलाइन ढूंढी दुल्हन अब मांग रही 10 लाख

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news: युवक ने शादी के लिए आनलाइन ढूंढी दुल्हन अब मांग रही 10 लाख

1 min read

Haridwar marriage scam today  : युवक को shaadi.com पर दोस्ती करना पड़ा भारी, युवती कर रही 10 लाख रुपये की डिमांड, पैसे ना देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी…

Haridwar dating app scam marriage bribe girl latest news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक युवती ने shaadi.com के जरिए युवक से संपर्क किया इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और युवती ने युवक को मिलने के लिए देहरादून बुलाया जहां पर उसने युवक के साथ अश्लील हरकतें की और खुद ही 10 लाख रुपए की डिमांड पूरी न करने पर युवक को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने का षड्यंत्र रचा है जिसकी जानकारी युवक ने पुलिस प्रशासन को देते हुए मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़े :अल्मोड़ा: कलयुगी बेटी ने झूठे केस में फंसा दिया अपने पिता को ranikhet almora news

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के कनखल के गायत्री लोक कॉलोनी निवासी विकास गुप्ता ने कुछ दिन पहले shaadi.com पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी जिसके चलते बीते 6 जुलाई को विकास के पास निशा नाम की एक युवती की कॉल आई और इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होने लगी। तभी बीते 12 जुलाई को निशा ने विकास को देहरादून आईएसबीटी पर मिलने के लिए बुलाया जहां पर निशा तो अपनी कार से आई थी लेकिन विकास ने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर दी ।

नशे की हालत मे युवती ने की अश्लील हरकत

इसके बाद निशा और विकास दोनों एक रेस्टोरेंट में बियर पीने व खाना खाने के लिए चले गए जहां पर शाम के 6:00 बजे दोनों मसूरी केंपटी फॉल रोड स्थित एक होटल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी देकर कमरा रेंट पर लिया। होटल मे पहुंचते ही निशा ने दोबारा बीयर मंगवाई और विकास के साथ नशे की हालत में अश्लील हरकतें करने लगी, जब विकास ने इसका विरोध किया तो उसने उसे धमकी दी यदि वह उसकी बात नहीं मानेगा तो वो दुष्कर्म का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा देगी। इस दौरान निशा ने विकास से ₹10 हज़ार की मांग की जिस पर विकास ने डर के मारे उसे 20 हजार रुपए दे दिए।

10 लाख रुपये की डिमांड पूरी न करने पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की दी धमकी

विकास रात के करीब 1:30 बजे निशा को आईएसबीटी पार्किंग में छोड़कर चला गया था जिसके बाद निशा और उसके साथी प्रशांत का विकास को फोन आने लगा और दोनों ने व्हाट्सएप और फोन के जरिए विकास से 10 लाख रुपए की मांग करनी शुरू की व पैसे ना देने पर विकास को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी है। इस घटना की जानकारी विकास ने पुलिस प्रशासन को देते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top