UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News: देहरादून में NDA अभ्यर्थी छात्रा के गिरने का मामला, चार सहपाठियों पर आरोप
1 min read
|Dehradun NDA Hostel Case | Dalisha Bhagore Accident || देहरादून हॉस्टल हादसा: NDA की तैयारी कर रहीं चार छात्राओं पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
||Dehradun NDA Hostel Case | Dalisha Bhagore Accident || उत्तराखंड के देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी संस्थान के गर्ल्स हॉस्टल में हुई छात्रा दलीशा भगोरे की गंभीर दुर्घटना ने नया मोड़ ले लिया है। घटना के 14 दिन बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर हॉस्टल में रहने वाली चार छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उस छात्रा से जुड़ा है जो देहरादून में रहकर NDA की तैयारी कर रही थी और हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद से अब तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: देवप्रयाग बंजी जंपिंग के बाद युवक की मौत, कार्डियक अटैक की आशंका
क्या है पूरा मामला? (Dalisha Bhagore Accident Case)
जानकारी के मुताबिक आगरा निवासी राहुल भगोरे की बेटी दलीशा भगोरे देहरादून के एक निजी संस्थान में NDA की तैयारी कर रही थीं। वह राजेश्वर नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थीं। 4 जून की देर रात परिजनों को सूचना मिली कि दलीशा हॉस्टल की तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई हैं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों का कहना है कि घटना के 14 दिन बाद भी दलीशा को होश नहीं आया है और उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
पिता ने जताया साजिश का शक (Father Suspects Foul Play)
दलीशा के पिता राहुल भगोरे, जो भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक हैं, ने 5 जून को राजपुर थाने में शिकायत देकर घटना पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाली चार छात्राएं इस पूरी घटना की सच्चाई जानती हैं, लेकिन उनके बयान और दी गई जानकारी संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
राहुल भगोरे ने पुलिस से मांग की है कि हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जाए और चारों छात्राओं के बयान अलग-अलग कैमरे के सामने दर्ज किए जाएं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को संभवतः धक्का देकर तीसरी मंजिल से नीचे गिराया गया हो।
चार छात्राओं पर किन धाराओं में केस दर्ज हुआ? (BNS Sections in FIR)
पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर हॉस्टल में रहने वाली चार छात्राओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) और धारा 238 (सबूतों से छेड़छाड़) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी छात्राएं भी देहरादून में रहकर NDA की तैयारी कर रही हैं।
पुलिस ने शुरू की गहन जांच (Police Investigation Begins)
राजपुर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट के अनुसार, पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य और चारों छात्राओं के अलग-अलग बयान खंगाले जाएंगे। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों पर बड़ा एक्शन,4 गिरफ्तार
फिलहाल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है दलीशा(Dalisha Still Critical)
दलीशा भगोरे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें होश नहीं आया है। ऐसे में इस मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल यह मामला देहरादून में चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।
पुलिस जांच पड़ताल में आई चौंकाने वाली जानकारी
राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने मीडिया को बताया कि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की गई है। जांच के दौरान हॉस्टल में मौजूद छात्राओं से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि छात्रा देर रात चादर के सहारे हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि अब तक मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच की गई है, हालांकि छात्रा के परिजन अभी भी मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
