Connect with us
Uttarakhand news: Four Nihang Travelers Arrested After Sword Attack in Karnaprayag, Three Sent to Jail
Image : social media ( Karnaprayag Nihang Attack)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों पर बड़ा एक्शन,4 गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand: कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों पर बड़ा एक्शन,4 गिरफ्तार

1 min read

Karnaprayag Nihang Attack: कर्णप्रयाग में निहंग यात्रियों का उत्पात, धारदार हथियारों से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार (Karnaprayag Nihang Attack Four pilgrims Arrested)

|Karnaprayag Nihang Attack Four pilgrims Arrested| Uttarakhand breaking news today| उत्तराखंड के चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। 16 जून को कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप मामूली कहासुनी के बाद चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारियों और बीच-बचाव के लिए आए लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हरिद्वार में स्नान के दौरान लापता हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

तहरीर मिलते ही पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Chamoli Crime News)

घटना के संबंध में पीड़ित गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा संख्या 17/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

तीन आरोपी मौके से गिरफ्तार, चौथा अस्पताल से दबोचा (Nihang Travelers Arrested)

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन कृपाण बरामद की गईं। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। घटना में शामिल चौथे आरोपी को 17 जून को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक तलवार भी बरामद कर ली गई।

न्यायालय में पेशी के बाद तीन आरोपी जेल भेजे गए (Judicial Custody)

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया, जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपी को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

क्षेत्र में आईटीबीपी और पीएसी की तैनाती (Law And Order)

घटना के बाद गौचर और कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक कंपनी आईटीबीपी और पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा स्वयं क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़े :Dehradun breaking news: देहरादून में बिजली का खंभा लगाते समय करंट की चपेट में आए कर्मचारी…

एसपी चमोली की सख्त चेतावनी, जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई (Chamoli Police Action)

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ चमोली पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी।

ऑपरेशन प्रहार के तहत तीन अन्य लोगों पर भी कार्रवाई (Operation Prahar)

इसी दौरान ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में कोतवाली चमोली पुलिस ने लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने और वाहन में हॉकी स्टिक जैसी वस्तुएं पाए जाने पर परविंदर सिंह, परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह निवासी जरकपुर, चंडीगढ़ के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़े :Jaspal Rana Mother: जसपाल राणा की मां को लेकर फैली गलत खबर, अस्पताल में चल रहा इलाज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान (Accused Details)

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 23 वर्षीय जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी सोहाना, मोहाली पंजाब, 23 वर्षीय अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह, 21 वर्षीय सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-68 फेज-8, एसएएस नगर मोहाली तथा 21 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज निवासी सोहाना, मोहाली शामिल हैं। मनप्रीत सिंह वर्तमान में उपचाराधीन है।

बरामद हथियार और वाहन (Recovered Weapons)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार तलवारें बरामद की हैं। इसके अलावा दो मोटरसाइकिलें, जिनके नंबर PB-65BK-3889 और PB-65BE-4296 हैं, को भी जब्त किया गया है।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका (Police Team)

इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी, चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुसाईं, उपनिरीक्षक दिनेश पंवार, हेड कांस्टेबल दान सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रदीप बहुखंडी, प्रकाश कंडवाल, राकेश कुमार और कांस्टेबल मनवीर सिंह सहित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top