UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Bazpur school kalma news: बाजपुर स्कूल में हिंदू बच्चों को पढ़ाया जा रहा कलमा, मचा बवाल
1 min read
Uttarakhand school prayer kalma: हिंदू स्कूली बच्चों को पढाया जा रहा कलमा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जमकर मचा बवाल..
Uttarakhand school prayer kalma Hindu children are being taught the Kalma in Bazpur school prayer news today.: देशभर के स्कूलों में जहां सुबह के समय बच्चों को स्कूलों मे भगवान का ध्यान कर प्रार्थना कराई जाती है, वहीं दूसरी ओर कुछ स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को सुबह की प्रार्थना की जगह कलमा पढाया जा रहा है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रहा है जहां पर बच्चों को कलमा पढाने पर भारी बवाल हो गया।
यह भी पढ़े :Pahalgam Terror Attack: कानपुर के शुभम द्विवेदी को कहा कलमा पढ़ने को फिर मारी गोली
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर के कौशल्या पुरी (सुल्तानपुर पट्टी) स्थित आदर्श जनता मोंटेसरी नाम के निजी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि हिंदू बच्चे सुबह की प्रार्थना के दौरान अरबी भाषा के इस्लामी बिस्मिल्लाह का उच्चारण कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
हिंदू संगठनों ने की कार्यवाही की मांग ( udham singh nagar news today)
हिंदू संगठनों का कहना है कि हिंदू छात्रों को जोर जबरदस्ती कर कलमा पढ़ाया जा रहा है जो उनकी धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध है। इस मामले पर हिंदू संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर स्कूल संचालक के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही करने के मांग की है। जबकि हिंदू परिषद गौ रक्षक विभाग के प्रदेश मंत्री यशपाल राजहंस ने इस मामले पर सीधा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
प्रधानाचार्य ने दिया स्पष्टीकरण
स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र सैनी ने बताया कि स्कूल में 110 हिंदू और 80 मुस्लिम बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि स्कूल में लगभग 1 साल से प्रार्थना के समय सभी बच्चों को बिस्मिल्लाह कलमा पढ़ाया जा रहा था लेकिन उन्होंने माना कि कलमा पढाना गलत था। जिसके बाद बीते सोमवार को वीडियो वायरल होने पर उन्होंने कलमा पढाना बन्द कर दिया।
शिक्षा विभाग आया एक्शन मोड में ( udham singh nagar news)
मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है, जिस पर जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी पी एस रावत ने बताया कि जांच में सामने आया है कि स्कूल जिस इलाके में है वहां मुस्लिम आबादी अधिक है ,लेकिन हिंदू बच्चे भी वहां पर शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसलिए शिक्षा नीति के अनुसार उन्हें कलमा पढ़ाया जाना गलत है जिस पर स्कूल को नोटिस जारी कर दिया गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
