Connect with us
Huge copper mine plant reserves found in Rudraprayag pokhari uttarakhand latest news update today
Image : social media ( Rudraprayag copper mine news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag News: रूद्रप्रयाग पोखरी में मिला विशालकाय तांबे का भंडार copper

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag News: रूद्रप्रयाग पोखरी में मिला विशालकाय तांबे का भंडार copper

1 min read

Rudraprayag copper mine news: रुद्रप्रयाग में मिला विशालकाय तांबे का भंडार, शोध टीम ने क्षेत्र से लिए कई सैंपल…

Huge copper mine plant reserves found in Rudraprayag pokhari uttarakhand latest news update today: उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक काल के लिए जाना जाता है, जहां के विभिन्न स्थानों पर अक्सर प्राचीन काल से जुड़ी विशेष गुफाएं मिलती रहती है। जो पौराणिक इतिहास की ओर इशारा करते है। इसके साथ ही प्रदेश में तांबा, चुम्बक, खनिज तत्वों के भंडार भी पाए जाते हैं। इसी बीच गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग की शोध टीम को रुद्रप्रयाग जिले मे तांबे के भंडार का पता चला है। शोध की टीम क्षेत्र में तांबे के भंडार मिलने से बेहद खुश है जो सैंपलों की जांच करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :Bageshwar cave: बागेश्वर धारी डोबा में मिली सतयुग से जुड़ी रहस्यम‌ई गुफा बह रही दूध की धाराएं

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के पोखरी के नजदीक धनपुर सिदौली क्षेत्र में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ( हेमवती नंदन बहुगुणा) के भूगर्भ विभाग की शोध टीम ने तांबे के भंडार का पता लगाया है। दरअसल शोध टीम ने रिमोट सेंसिंग की हाइपर स्पेक्ट्रम मैपिंग से तांबे की मौजूदगी तलाशी। जिसके लिए शोध टीम ने धनपुर क्षेत्र मे सर्वे के दौरान पहाड़ी कटान में दिखाई देने वाली चट्टानों का भूगर्भीय अध्ययन किया। इस दौरान उन्हें चट्टानों के भीतर धात्विक चमक और तांबे के खनिजों के संकेत मिले। जिसके उन्होंने सैंपल एकत्रित किए ,फिलहाल सैंपल की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।

जियो स्कॉलर मेट में शोध की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत ( rudraprayag news update)

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध टीम ने वाडिया में चल रहे जियो स्कॉलर मेट में अपने शोध की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान शोध छात्रा पल्लवी उनियाल ने विभाग के एचओडी प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट के नेतृत्व में उक्त शोध किया। पल्लवी ने कहा कि धनपुर क्षेत्र में 50 के दशक में माइनिंग होती थी। तब स्थानीय लोग तांबा निकालकर उसे अपनी जरूरत के लिए इस्तेमाल करते थे। इसी जानकारी के आधार पर शोध टीम को इस इलाके में अन्य जगहों पर भी तांबे की मौजूदगी का अंदेशा हुआ। इसके बाद स्पेक्ट्रो रेडियो मीटर से इसकी पुष्टि की गई। बताते चले ऐसा पहली बार है जब इस क्षेत्र में रिमोट सेंसिंग का उपयोग खनिजों की खोज में हुआ है।

धनपुर क्षेत्र में मिला तांबे का भंडार ( Rudraprayag Dhanpur breaking news)

प्रदेश में तांबे जैसे धात्विक खनिजों की पहचान बहुत कम मात्रा में सामने आती है ,ऐसे में धनपुर क्षेत्र में तांबे के भंडार खनिज नीति, शोध कार्यों को नई दिशा की ओर ले जा सकती है। इस विषय पर विशेषज्ञों का कहना है कि तांबे की उपलब्धता क्षेत्र की अर्थव्यवस्था स्थानीय रोजगार और भविष्य की औद्योगिक गतिविधियों के लिए सकारात्मक संदेश दे सकती है हालांकि टीम एकत्र किए गए नमूनों की जांच कर रही है।

उत्तराखंड में तांबे का सबसे बड़ा भंडार अभी तक चंपावत जिले मे

आपको बता दें कि ऐतिहासिक रूप से अल्मोड़ा को ‘ताम्र नगरी’ के रूप में जाना जाता रहा है, जहाँ 400 साल से भी पुराना तांबे के बर्तनों का पारंपरिक उद्योग है। यहां के कारीगर, जिन्हें ‘टम्टा’ कहा जाता है, पीतल के बर्तनों और वाद्य यंत्रों जैसे ‘रणसिंघ’ और ‘तुतरी’ के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड में तांबे का सबसे बड़ा भंडार अभी तक चंपावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र में होने की संभावना है, जहाँ भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा सर्वे और नमूने की जांच की गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top