Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड
जम्मू कश्मीर हादसे में उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Constable Dinesh Bohra Pithoragarh: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भीषण सड़क हादसा, उत्तराखण्ड के लाल दिनेश समेत 7 जवान शहीद, मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं शहीद दिनेश…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में राज्य का एक और वीर सपूत शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं कि शहीद जवान मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के भुरमुनी गांव के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि कांस्टेबल दिनेश के साथ ही आईटीबीपी के छः अन्य जवान भी इस भीषण हादसे में शहीद हो गए हैं। इस भीषण सड़क दुघर्टना पर देश-प्रदेश के तमाम छोटे बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जिनमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं।(Constable Dinesh Bohra Pithoragarh)
यह भी पढ़ें- आज नहीं पहुंचा कुमाऊँ रेजीमेंट शहीद चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर बेटी ने कही भावुक बात
समाचार एजेंसी एएनआई से मिल रही जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 7 जवान मौके पर ही शहीद हो गए हैं जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। जिनमें से कई जवानों की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। अभी तक हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे।
(Constable Dinesh Bohra Pithoragarh)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
