Connect with us
ITBP soldier Vineet chand rajwar of Pithoragarh Marty in Ladakh valley uttarakhand latest news today
Image : social media ( Vineet rajwar ITBP Martyr)

Home / UTTARAKHAND NEWS / पिथौरागढ़ का ITBP जवान विनीत रजवार लद्दाख में शहीद VINEET Rajwar Pithoragarh Martyr

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ का ITBP जवान विनीत रजवार लद्दाख में शहीद VINEET Rajwar Pithoragarh Martyr

1 min read

Vineet rajwar ITBP Martyr  : आईटीबीपी की 16वीं बटालियन लद्दाख में तैनात विनीत चंद रजवार ड्यूटी के दौरान शहीद, परिजनों को लगा सदमा.. 

ITBP soldier Vineet chand rajwar of Pithoragarh Marty in Ladakh valley uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर भारत तिब्बत सीमा की 16 वीं बटालियन में तैनात निरीक्षक विनीत चंद रजवार ड्यूटी के दौरान शहादत को प्राप्त हुए हैं। विनीत की शहादत की खबर सुनते ही उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े :Dehradun news: देहरादून शराबी ITBP जवान ने पत्नी बेटी पर डाला तेजाब DM बंसल तक पहुंचा मामला

Vineet chand rajwar Pithoragarh ITBP soldier news today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के सेरी सुवालेख व वर्तमान में जगदंबा कॉलोनी पिथौरागढ़ के निवासी विनीत चंद रजवार आईटीबीपी के जवान थे। दरअसल विनीत आईटीबीपी की 16वीं बटालियन लद्दाख में इंस्पेक्टर/ मेडिकल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान देश की हिफाजत करते हुए विनीत का स्वास्थ्य अचानक से लद्दाख में चीन सीमा पर बिगड़ गया जिसके चलते उनकी जिंदगी चली गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी विनीत के परिजनों को मिली तो उनमे कोहराम मच गया।

विनीत के पार्थिव शरीर को उनके पिता व चाचा ने दी मुखाग्नि ( pithoragarh News today) 

विनीत के पार्थिव शरीर को लद्दाख से विमान द्वारा दिल्ली लाया गया। जहां से सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। विनीत के पार्थिव शरीर को घर पहुंचता देख उनके परिजन और समस्त ग्रामीण अपने आंसू रोक नही पाए। वहीं बीते शुक्रवार को रामेश्वर घाट सरयू रामगंगा संगम पर शहीद विनीत को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। बताते चलें विनीत की चिता को उनके पिता इंद्र चंद्र रजवार और चाचा सूबेदार महेंद्र चंद ने मुखाग्नि दी। जबकि 14 वीं बटालियन आईटीबीपी के निरीक्षक गिरिश चंद के नेतृत्व में शहीद विनीत को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते थे विनीत रजवार ( pithoragarh vineet chand rajwar) 

बताते चलें बलिदानी विनीत चंद रजवार सैन्य परंपरा वाले परिवार से थे। जिनके बड़े दादा स्व. सूबेदार चंद्री चंद वीर चक्र विजेता रह चुके है, जबकि उनके दादा स्व. नायब सूबेदार भानी चंद को सेना मेडल प्राप्त हुआ था। वहीं विनीत के पिता इंद्र चंद रजवार भी सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top