Connect with us
kishanpur Gaulapar haldwani women sagrika missing from rakshabandhan mobile off but continue uploading reels in Instagram news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani missing women sagrika)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani news: हल्द्वानी रक्षाबंधन पर मायके गई महिला लापता मोबाइल किया बंद पर इंस्ट्रा में डाल रही रील

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani news: हल्द्वानी रक्षाबंधन पर मायके गई महिला लापता मोबाइल किया बंद पर इंस्ट्रा में डाल रही रील

1 min read

Haldwani missing women sagrika: रक्षाबंधन से लापता है युवक की पत्नी लेकिन इंस्टाग्राम पर डाल रही खूब वीडियो, भाइयों को राखी बांधने की बात कहकर निकली थी घर से..

kishanpur Gaulapar haldwani women sagrika missing from rakshabandhan mobile off but continue uploading reels in Instagram news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर एक महिला ससुराल से अपने भाइयों को राखी बांधने की बात कहकर निकली थी।लेकिन रक्षाबंधन बीत जाने के बाद भी अभी तक वह वापस घर नहीं लौटी है। वहीं महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़े :Rudraprayag cloudburst today: रूद्रप्रयाग बसुकेदार में बादल फटा, महिला की गई जिंदगी 10 लापता

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के किशनपुर गौलापार के निवासी सुरेश मिस्री ने बताया कि उसकी पत्नी पन्नी सागरिका अपने बेटे सोनू के साथ बीते 8 अगस्त को ससुराल से मायके खटीमा के लिए निकली थी। दरअसल रक्षाबंधन पर हर इस वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोनों मां बेटे बस से रवाना हुए लेकिन दोनों देर शाम तक वापस घर नहीं लौटे।परिजनों ने उन्हें आसपास काफी खोजा मगर उसकी कुछ जानकारी नहीं मिली। इसके बाद बीते 12 अगस्त को सुरेश ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई। सुरेश का कहना है कि उसकी पत्नी का मोबाइल स्विचऑफ आ रहा है मगर वह इंस्टाग्राम पर लगातार वीडियो अपलोड कर रही है। सुरेश का कहना है कि पुलिस ने उसे लोकेशन के आधार पर कुछ दिन पहले देहरादून में ट्रैक किया है। वहीं महिला की खोजबीन तेजी से चल रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top