UTTARAKHAND MARRIAGE उत्तराखण्ड
Pawan pahadi wife Ranjana: क्या करती हैं कुमाऊं हास्य कलाकार पवन पहाड़ी की दुल्हन रंजना पंत??
1 min read
Pawan pahadi wife Ranjana: दादी दादी दादी मैं छु पवन पहाड़ी से अपनी खास पहचान बनाने वाले पवन पहाड़ी ने वैवाहिक जीवन में किया प्रवेश, बेरीनाग की रहने वाली है उनकी पत्नी रंजना…
गौरतलब हो कि उत्तराखंड के मशहूर युवा कुमाऊंनी हास्य कलाकार और यूट्यूबर पवन पहाड़ी उर्फ पवन पाठक बीते सोमवार रंजना पंत के साथ वैवाहिक जीवन में बंध गए हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की मानों बाढ़ सी आ गई हो और ऐसा हो भी क्यों ना पवन ने अपने प्रशंसकों को अचानक से शादी का बड़ा सरप्राइज जो दिया है।
बीते रोज उनकी शादी की एक खबर के बाद हमें उनके कई प्रशंसकों और हमारे दर्शकों के संदेश आए की रंजना मैडम क्या करती हैं। वैसे अगर हम आपको नहीं भी बताएं तो कुछ समय में आप पवन के ब्लॉग में जरूर देखेंगे लेकिन आपकी उत्सुकता को देखते हुए आपको बता दें कि रंजना पंत मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग निवासी हैं और वर्तमान में उनका परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। रंजना चार्टर्ड अकाउंटेंट है और दिल्ली में जॉब करती हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि रंजना को डांस करने का भी बेहद शौक है और बाकी का अपडेट तो आपको पवन खुद अपने ब्लॉग के माध्यम से बहुत जल्द देंगे।
(Pawan pahadi wife Ranjana)
यह भी पढ़ें- Pawan pahadi marriage: पवन पहाड़ी रंजना के साथ बंधे वैवाहिक जीवन में
अब अगर बात करें पवन पहाड़ी के बारे में तो वाकई वे पिथौरागढ़ जिले से एक ऐसे हास्य कलाकार हैं जोकि अपने वीडियो के माध्यम से हमेशा ही अपनी पहाड़ की संस्कृति और लोक परंपराओं को लेकर अपने दर्शकों के बीच आते हैं। उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना ही नहीं होता बल्कि उनके हर एक हास्य वीडियो में एक बड़ा संदेश छुपा रहता है।

सबसे खास बात तो ये है कि वो इस मुकाम तक लोगों के काफी ताने सुनकर पहुंचे हैं क्योंकि एक लड़का जो कि द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज(पालिटेक्निक) से निकला है ऐसे में अगर वह नौकरी करने के बजाए हास्य वीडियो बनाने लगे तो हमारे समाज के लोग कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जब यही व्यक्ति अपनी जिंदगी के इस गोल में सफल हो जाता है तो लोग उसकी सराहना करते भी नहीं थकते हैं।
(Pawan pahadi wife Ranjana)

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
