UTTARAKHAND NEWS चमोली
उत्तराखण्ड: सेना में तैनात लांस नायक सुरेन्द्र सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद Martyr surendar Singh
1 min read
surender singh army Martyr : स्वास्थ्य बिगड़ने से लांस नायक सुरेंद्र सिंह की गई जिंदगी, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर..
indian army Martyr Lance Naik surender singh joshimath chamoli : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हृदयविदारक घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर लांस नायक सुरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ने से जान चली गई जिसके चलते उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :नैनीताल: भीमताल के मुसाताल में नहाने के दौरान एयरफोर्स के दो जवानों की गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवाल क्षेत्र के वाण गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह गढ़वाल स्काउट ज्योर्तिमठ में तैनात थे जिनका ड्यूटी के दौरान अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ने लगा जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जैसे ही इस घटना की जानकारी सैनिक के परिजनों को मिली तो वे गहरे सदमे में चले गए वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार की देर रात सैनिक का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुँचाया गया जहाँ पर उनको देखकर उनके परिजनो के आंसू छलक पड़े। बताते चले बलिदानी सुरेंद्र अविवाहित थे जो अपने पीछे माता-पिता दो भाई और बहन को रोता बिलखता छोड़ गए है। आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
