Connect with us
alt="Leopard attack in ramnagar women uttarakhand"

Home / LEOPARD IN UTTARAKHAND / उत्तराखण्ड में तेंदुए का आतंक, खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला

LEOPARD IN UTTARAKHAND उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में तेंदुए का आतंक, खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला

1 min read

Leopard Attack In Ramnagar: खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर किया गम्भीर रूप से घायल, घायल महिला अस्पताल में भर्ती..

राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण जंगली जानवरों का आबादी की ओर आना है। आज राज्य के नैनीताल जिले से जंगली जानवरों के आतंक की खबर सामने आ रही है जहां एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वो तो गनीमत रही कि खेत घर के पास ही होने से महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर तेंदुआ घायल महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, अन्यथा एक और अप्रिय समाचार सुनने को मिलता। घायल महिला को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आदमखोर तेंदुए ने घास लेने गई महिला को बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत

ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर जंगल की ओर भागा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर के टेड़ा गांव निवासी कृपाल सिंह की पत्नी सुनीता देवी शाम को साढ़े छः बजे के आसपास अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान एक तेंदुए ने सुनीता पर हमला कर दिया। (Leopard Attack In Ramnagar) अचानक हुए इस हमले से सुनीता घबरा गई और उसके मुंह से चीख निकल गई। सुनीता की चीख सुनकर आस-पास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलकर एकत्रित हो गए और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। एक साथ ग्रामीणों के चिल्लाने की आवाज सुनकर तेंदुए सुनीता को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले से सुनीता गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। सुनीता पर हुए इस हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : गांव के भूमियादेव मंदिर जाती महिला को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट

Continue Reading

More in LEOPARD IN UTTARAKHAND

To Top