UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand News: चमोली में विधवा महिला ने बच्चे को दिया जन्म डाल दिया गोबर के ढेर में
1 min read
Chamoli News Live : देवभूमि मे मानवता हुई शर्मसार, विधवा महिला ने गर्भ में पल रहे बच्चे को दिया जन्म, गोबर के ढेर में दबाकर की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप...
Chamoli News Live: उत्तराखंड के चमोली जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक विधवा महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे गोबर के ढेर में दबाकर मौत के घाट उतारा है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला विधवा है जिसके पहले से तीन बच्चे हैं। महिला इस घटना के संबंध में कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है जिसके तहत अब भ्रूण के पिता का पता डीएनए रिपोर्ट के आधार पर लगाया जाएगा।
यह भी पढ़े :Haridwar News: हरिद्वार में चाची भतीजे का प्यार चढ़ा परवान छोड़ दिया पति को उड़ रही बड़ी खिल्ली….
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड की निवासी एक महिला ने गर्भ मे पल रहे बच्चे को जन्म देने के बाद उसे गोबर के अंदर दबा दिया जिसके चलते उसकी जिंदगी चली गई। दरअसल महिला के पति की 10 साल पहले करंट लगने से मौत हो चुकी थी जिसके चलते वर्तमान में महिला के तीन बच्चे भी है। जब गांव के लोगों को महिला की इस करतूत पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद ग्रामीणों और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुलिस की टीम के साथ पहुंचकर महिला की निशानदेही पर गोबर के ढेर से मृत भ्रूण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ जारी है। नंदानगर पुलिस महिला से घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है लेकिन महिला पुलिस को कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जिसको देखते हुए अब डीएनए की रिपोर्ट आने पर ही भ्रूण के पिता का पता लग पाएगा। बताते चले आरोपी महिला को हिरासत मे लेकर BNS की धारा 91 गर्भपात करना या कराना अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना और धारा 94 शव को छिपाने तथा नष्ट करने के अपराध के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल लगातार जारी है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
