Connect with us
Uttarakhand news live: Haryana girl brutalized in Uttarakhand, gang rape case for 5 days roorkee haridwar breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड में हरियाणा की युवती के साथ दरिंदगी, 5 दिन तक दुष्कर्म

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड में हरियाणा की युवती के साथ दरिंदगी, 5 दिन तक दुष्कर्म

1 min read

Uttarakhand news live  : हरियाणा की युवती के साथ दरिंदगी, 5 दिन तक रखा गया कैद, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म

Uttarakhand news live: Haryana girl brutalized in Uttarakhand, gang rape case for 5 days roorkee haridwar breaking news today : उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं ,जिन पर अंकुश लगाना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर हरियाणा की एक युवती को कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाया गया फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि युवती को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की कोशिश भी की गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: चमोली में शादी के बाद दंपति ने लगाया फलदार पौधा, दिया खास संदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले की रहने वाली एक युवती मानसिक रूप से परेशान थी। बीते अप्रैल महीने में युवती अपने घर से निकलकर हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के पिरान कलियर पहुंची थी। बीते 18 अप्रैल को युवती की मुलाकात आसिफ उर्फ सलमान व जोगेंद्र से हुई,
जो उसे बहला फुसलाकर रायपुर क्षेत्र स्थित आसिफ के कमरे में ले गए थे।

युवती से बारी – बारी किया गया दुष्कर्म (haridwar news today)

बताया जा रहा है कि कमरे मे आसिफ की पत्नी गुलशफा भी मौजूद थी। पीड़िता ने बताया कि वहां पर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि करीब 5 दिनों तक उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इतना ही नहीं बल्कि आसिफ की पत्नी पर अन्य युवकों को बुलाकर दुष्कर्म करने और युवती को जिस्मफरोशी में धकेल का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़िता ने अपने परिजनों को दी घटना की जानकारी (Haridwar news today) 

युवती ने बताया कि वह जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर हरियाणा पहुंची। हालांकि शुरुआत में वह काफी डरी हुई थी ,लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति सामान्य होने पर उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड पहाड़ में होगी चकबंदी पलायन रोकने में हो सकती है मददगार

पिरान कलियर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज

पीड़िता के परिजनों ने पिरान कलियर थाने में शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा। पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़िता की तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top