Connect with us
Uttarakhand news live: including ex MLA many leader join congress party in delhi breaking update today
Image : सांकेतिक फोटो (Uttarakhand news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: पूर्व विधायक समेत उत्तराखण्ड के क‌ई दिग्गज नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news live: पूर्व विधायक समेत उत्तराखण्ड के क‌ई दिग्गज नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

1 min read

Uttarakhand news live  : उत्तराखंड के कई दिग्गज नेता आज कांग्रेस पार्टी से मिलाएंगे हाथ, दिल्ली में लेंगे पार्टी की सदस्यता..

Uttarakhand news live: including ex MLA many leader join congress party in delhi breaking update today  : उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से हलचल होने जा रही है ,जिसके कारण कई सारे बड़े नेता आज शनिवार को कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाने वाले हैं। इतना ही नही बल्कि वो नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल भीम लाल आर्य समेत 6 नेताओं को पार्टी की सदस्यता दी जाएगी।

यह भी पढ़े :चमोली: नारायणगढ़ के ग्राम खेनौली में “सरकार जनता के द्वार” चौपाल, 29 समस्याएं उठीं

बता दें वर्ष 2022 में रुद्रपुर से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था, वहीं सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल ने बसपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। इसके बाद वो कांग्रेस में चले गए थे लेकिन वर्ष 2022 मे उन्होंने टिकट न मिलने से कांग्रेस भी छोड़ दी थी। इन दोनो के साथ ही टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी कांग्रेस का दामन थामेंगे इनके अलावा वर्ष 2019 में नगर निगम रुड़की में निर्दलीय मेयर चुने गए गौरव गोयल भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

6 नेता होंगे कांग्रेस मे शामिल

बताते चलें गौरव गोयल मेयर बनने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। जबकि भीमताल से लाखन नेगी और मसूरी से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे अनुज गुप्ता भी कांग्रेस का दामन थामेंगे। यानी तीन पूर्व विधायकों समेत 6 नेता नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी मे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले चढ़ेगा सियासी पारा

बताते चले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने वाला है, क्योंकि भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य दलों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। जबकि कांग्रेस भी भाजपा पर हावी होने वाला है, कांग्रेस बीजेपी से जुड़े व कई निर्दलीय नेताओं को पार्टी में शामिल करने की तैयारी में है, यह नेता शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी सदस्यता कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आने वाले महीनों में जॉइनिंग और स्थानीय गठजोड़ की रणनीति पर काम करेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top