UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news live: उत्तराखंड में लागू होगी नई SOP, तेज रफ्तार और सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
1 min read
Uttarakhand news live: New SOP will be implemented, speeding and road accidents will be curbed: तेज रफ्तार पर सख्ती की तैयारी: उत्तराखंड में नई SOP से कसेगा शिकंजा, स्पीड लिमिट से लेकर लाइसेंस रद्द तक प्रावधान
Uttarakhand news live: New SOP will be implemented, speeding and road accidents will be curbed: उत्तराखंड की सड़कों पर बढ़ती रफ्तार अब सरकार के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। लगातार बढ़ते हादसों के बीच परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। तेज गति पर लगाम लगाने के लिए अब एक विस्तृत मानक प्रचालन कार्यविधि (SOP) तैयार की जा रही है।
हर तीसरा हादसा तेज रफ्तार से
पिछले वर्ष प्रदेश में 1800 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। जांच में सामने आया कि इन घटनाओं में करीब एक तिहाई मामलों की वजह सिर्फ तेज रफ्तार थी। यही आंकड़ा अब विभाग की रणनीति की दिशा तय कर रहा है।
शहरों में तय होगी गति सीमा
नई योजना के तहत शहरों की सड़कों पर स्पष्ट स्पीड लिमिट तय की जाएगी। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप लगाए जाएंगे, ताकि वाहन स्वतः धीमे हों और हादसों की आशंका कम हो।
कैमरों से होगी निगरानी
परिवहन विभाग शहरी क्षेत्रों में 23 एपीएनआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाने जा रहा है। ये कैमरे उन जगहों पर लगाए जाएंगे, जहां दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड ज्यादा रहा है। देहरादून में राजपुर से दिलाराम चौक और आशारोड़ी से आईएसबीटी तक विशेष निगरानी रखी जाएगी। यहां तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग पर तुरंत चालान की कार्रवाई होगी।
अब सख्ती से होगी कार्रवाई
सिर्फ चालान तक बात सीमित नहीं रहेगी। नई SOP में तेज रफ्तार वाहनों को सीज करने और बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का भी प्रावधान रखा जा रहा है। इसके लिए विभाग अलग से स्थान चिह्नित कर रहा है, जहां जब्त किए गए वाहनों को रखा जा सके।
रात में भी बढ़ेगी चेकिंग
अधिकांश हादसे रात के समय होने की वजह से अब रात में भी चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा। पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand house tax: उत्तराखण्ड गांव में रहने वालों को भी देना होगा भवन कर यूजर चार्ज
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
