UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand teacher news today: होली का त्यौहार और अतिथि शिक्षक वेतन को परेशान
1 min read
Uttarakhand News Live Today : दो महीने से मानदेय नहीं मिलने पर अतिथि शिक्षक परेशान
Uttarakhand News Live Today Guest Teacher salary: प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पिछले दो महीनों से मानदेय नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार जनवरी से अब तक भुगतान न होने के कारण शिक्षकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand guest teacher news: अतिथि शिक्षकों के वेतन से होगी छुट्टियों के मानदेय की कटौती
अतिथि शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन (Uttarakhand guest teacher salary:)
अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है। शिक्षकों ने मांग की है कि होली से पहले उनका बकाया मानदेय जारी किया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से राहत पा सकें।
सर्दियों की छुट्टी के मानदेय की होगी समायोजन(Uttarakhand breaking news)
इसी बीच कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सर्दियों की छुट्टियों के दौरान दिए गए मानदेय की वसूली के आदेश भी जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार 1 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक की छुट्टियों के 13 दिनों का भुगतान फरवरी 2026 के मानदेय से समायोजित किया जाएगा।
इस निर्णय से शिक्षक और अधिक निराश हैं। उनका कहना है कि पहले ही मानदेय समय पर नहीं मिल रहा, ऊपर से समायोजन की कार्रवाई से उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर होगी। अतिथि शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि भुगतान प्रक्रिया को नियमित किया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।
