Connect with us
Uttarakhand news live women body found in drain Haridwar
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News live: हरिद्वार में नाले में पड़ा मिला महिला का शव क्षेत्र में मचा हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand News live: हरिद्वार में नाले में पड़ा मिला महिला का शव क्षेत्र में मचा हड़कंप

1 min read

Uttarakhand news live: काम की तलाश में हरिद्वार आई महिला का नाले मे पड़ा मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..

Uttarakhand news live women body found in drain Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है, जहां पर महिला का सड़क किनारे नाले में पड़ा शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस प्रशासन द्वारा पता लगाया जा रहा है कि यह शव किस महिला का है और हरिद्वार कैसे पहुँचा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Breaking News: बेतालघाट के होटल कर्मी प्रेमचंद को दिल्ली में उतारा मौत के घाट…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र के जमालपुर कलां मे कब्रिस्तान के पास नाले में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। दरअसल यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है जहाँ पर दोपहर को सड़क किनारे नाले मे महिला का पड़ा शव लोगो ने देखा। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

मृतक महिला के शव पर नही थे चोट के निशान ( haridwar news today)

बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। महिला का नाम ऋतु बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 बताई जा रही है। ऋतु ऋषिकेश की रहने वाली थी जो काम की तलाश में हरिद्वार पहुंची थी हालांकि अभी यह पूरी तरह से सत्यापित नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही पुलिस प्रशासन की टीम मामले का खुलासा करेगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top