UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news: प्रेमी के झांसे में आकर पति को छोड़ा, अब शादी से मुकरा युवक मामला पहुंचा थाने
1 min read
Love Affair Fraud Case: Uttarakhand news: प्रेम जाल में फंसी महिला पेट्रोल लेकर पहुंची कोतवाली (Love Affair fraud Case News)
love affair fraud case bajpur udham Singh Nagar news today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने प्रेमी के खिलाफ न्याय की गुहार लगाने के लिए पेट्रोल से भरी बोतल लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गई। इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए महिला को रोका और उसके हाथ से पेट्रोल की बोतलें छीन लीं। महिला की मांग सख्त कार्रवाई नहीं, बल्कि अपने प्रेमी से शादी कराए जाने की थी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand forest guard recruitment: उत्तराखंड वन दरोगा और आरक्षी भर्ती आयु सीमा में राहत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप (Marriage Promise Fraud Case)
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के अनुसार, आरोपी के कहने पर उसने अपने पति से तलाक तक ले लिया, लेकिन अब युवक शादी से साफ इनकार कर रहा है। महिला का कहना है कि वह कई दिनों से न्याय के लिए पुलिस और पंचायत के चक्कर काट रही थी, यहां तक कि पंचायत में शादी का फैसला भी हुआ था, लेकिन बाद में आरोपी मुकर गया।
परिवार ने भी छोड़ा साथ, महिला बेसहारा (bajpur news today)
महिला ने बताया कि जब उसने अपने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया तो उसके अपने परिवार ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। अब वह पूरी तरह से अकेली पड़ गई है। हाल ही में जब वह दोबारा आरोपी के घर पहुंची तो वहां भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे धक्का देकर भगा दिया गया।
यह भी पढ़े :Pithoragarh crime news: पिथौरागढ़ पति ने खत्म कर दी पत्नी की जिंदगी कुल्हाड़ी से किया हमला
नशीला पदार्थ देकर बनाया संबंध, वीडियो से दी धमकी (Crime Against Woman Case)
पीड़िता के मुताबिक, करीब दो साल पहले आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर खाने-पीने के बहाने नशीला पदार्थ दे दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। जब महिला को होश आया और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।
पुलिस कर रही जांच और काउंसलिंग (Police Investigation Update)
गुरुवार को कोतवाली पहुंची महिला ने आरोपी को पकड़कर उससे शादी कराने की मांग की। पुलिस ने महिला को समझाकर शांत किया और उसके बयान दर्ज किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले में तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही महिला की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
