UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar news: हरिद्वार बीमार अम्मा की देखरेख को रखी नौकरानी ने उड़ा दिए लाखों की नकदी गहनें
1 min read
Haridwar maid News Today: बीमार महिला की देखरेख के लिए रखी नौकरानी ने 6.24 लाख की नकदी व सोने चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ..
maid shashi Devi stole cash and jewellery worth lakhs in manish Chauhan house jwalapur haridwar uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर बीमार बुजुर्ग महिला की देखरेख के लिए रखी नौकरानी ने घर मे महिला के इलाज के लिए रखें लाखों रुपए और सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है। हालांकि आरोपी महिला को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके पास से लाखों रुपये व जेवर बरामद कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़े :Haridwar News Today: हरिद्वार अस्पताल में प्रसव कराने से इनकार करने वाली डॉक्टर निलंबित
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के ज्वालापुर के मोहल्ला चौहानान निवासी मनीष चौहान की माता लंबे समय से बीमार चल रही है। दरअसल मनीष ने मां की बीमारी के चलते उनकी देखरेख के लिए मूल रूप से उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के गांव गंज बनियाठेट की रहने वाली व वर्तमान में जगतजीतपुर थाना कनखल शशि देवी को रखा हुआ है। मनीष ने घर की अलमारी में अलग-अलग नोटों के बंडल बनाकर लगभग 6.24 लाख रुपए रखे थे जो उन्होंने अपनी मां के इलाज और अन्य कार्यों के लिए सुरक्षित रखे थे। इसके अलावा अलमारी में चार जोडे बिछुए एक सोने धातु की अंगूठी और एक जोड़ी पायल भी रखी हुई थी। वहीं बीते 9 अक्टूबर को जब मनीष के पिता ने आवश्यकता पड़ने पर अलमारी खोली तो उनके होश उड़ गए क्योंकि अलमारी में रखे जेवर और पैसे गुम थे, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी।
पूछताछ मे नौकरानी ने उगला सच
जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन की टीम नौकरानी तक पहुंची। इसके बाद शशि देवी को उसके किराए के मकान राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल से पकड़ा गया।
आरोपी नौकरानी के पास से 6.24 की नकदी सोने चांदी के जेवर बरामद
पुलिस पूछताछ मे नौकरानी ने चोरी स्वीकार करते हुए कमरे से 2.77 लाख की नकदी बरामद कराई। जिसकी निशानदेही पर गली में रेत के नीचे छिपाए गए थैले से 3.47 लाख की नकदी, चांदी के बिछुवें- पायल और सोने की अंगूठी भी बरामद हुई। यानी नौकरानी के कब्जे से कुल 6.24 लाख की नकदी और सोने-चांदी के गहने बरामद किए गये।
