Connect with us
Haridwar women delivery case Dr. Suspended
Image : social media ( Haridwar women delivery case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar News Today: हरिद्वार अस्पताल में प्रसव कराने से इनकार करने वाली डॉक्टर निलंबित

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar News Today: हरिद्वार अस्पताल में प्रसव कराने से इनकार करने वाली डॉक्टर निलंबित

1 min read

Haridwar women delivery case  : अस्पताल में प्रसव कराने से इनकार करने वाली डॉक्टर पर गिरी गाज, सेवाएं समाप्त..

Haridwar women delivery case Dr. Suspended  : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के महिला अस्पताल से एक बेहद शर्मसार कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक गर्भवती महिला दर्द से तड़प रही है। लेकिन बावजूद इसके डॉक्टर ने महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जिसके कारण महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। वीडियो के वायरल होते ही लापरवाही बरतने के मामले मे ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सलोनी पंथी की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़े :Haridwar women delivery Video: हरिद्वार में महिला ने अस्पताल के फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के ब्रह्मपुरी से एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए बीते सोमवार को अस्पताल लाया गया था। जहां पर रात के करीब 9:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सलोनी पंथी ने डिलीवरी करने से इनकार करते हुए गर्भवती महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके कारण गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही। इतना ही नहीं बल्कि डॉक्टर ने गर्भवती महिला के साथ आई आशा कार्यकर्ता के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद आशा कार्यकर्ता की मदद से फर्श पर ही बच्ची का जन्म हुआ। डिलीवरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को भर्ती किया। इतना ही नहीं महिला डॉक्टर ने गर्भवती महिला से कहा और बच्चा पैदा करगी जो कि वाकई बेहद शर्मनाक है।
Haridwar women delivery doctor suspended

लापरवाही के कारण डॉक्टर सलोनी पर गिरी गाज

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉक्टर आरके सिंह ने 24 घंटे के भीतर प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर आरबी सिंह से जांच रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट के आधार पर महिला डॉक्टर दोषी पाई गई। इसके बाद सीएमओ ने अनुबंध पर तैनात डॉक्टर सलोनी पंथी की सेवाएं समाप्त कर दी। साथ ही लापरवाह नर्सिंग स्टाफ पर भी सख्त एक्शन लिया गया है। सीएमओ ने कहा की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top