Connect with us
Uttarakhand news: Major Reshuffle in Dehradun Police: SSP Transfers 7 Inspectors dalanwala area
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand breaking: देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 इंस्पेक्टरों के तबादले

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand breaking: देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 इंस्पेक्टरों के तबादले

1 min read

Dehradun Breaking News : देहरादून पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले, नगर और डालानवाला कोतवाली में बदले प्रभारी

Uttarakhand news: Major Reshuffle in Dehradun Police: SSP Transfers 7 Inspectors dalanwala area : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बीते रविवार को पुलिस महकमें में बड़ा उलटफेर किया है। फेरबदल के तहत 7 निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इसमें शहर की दो कोतवालियों नगर और डालनवाला के प्रभारी बदलना सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: टिहरी में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न, फूलों से सजी कार पर लिखा- ‘बेटी हुई है’

बता दें राजधानी देहरादून में जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है। वहीं अब तक नगर कोतवाली के प्रभारी रहे निरीक्षक हरि ओम राज चौहान को पुलिस कार्यालय में प्रभारी चुनाव शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर में महिला पर फायरिंग, लिव-इन रिलेशनशिप के लिए बना रहा था दबाव….

पुलिस महकमें में फेरबदल ( Uttarakhand police news today) dehradun news breaking

इसी तरह से निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलोत को शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला नियुक्त किया गया है, जबकि डालनवाला कोतवाली के प्रभारी रहे निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को पुलिस कार्यालय स्थित शिकायत प्रकोष्ठ का शाखा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से ऋषिकेश कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। राकेश गुसाई को रिजर्व पुलिस लाइन से कोतवाली डोईवाला भेजा गया है, जबकि कमल कुमार लुंठी को डोईवाला से स्थानांतरित कर रायवाला थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top