UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Bazpur news: बाजपुर रविवार को थी शादी, शनिवार को प्रेमी संग भाग गई दुल्हन मचा हड़कंप
1 min read
bazpur marriage news today : दूल्हा तैयार था चढने को घोड़ी, लेकिन दुल्हन निकली भगोडी, शादी से एक दिन पहले प्रेमी संग हुई फरार..
marriage on Sunday groom exited bribe ran away with lover to Saturday in bazpur udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की खबर सुनते ही दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई वहीं अन्य परिजनों को भी झटका लग गया। बताते चले प्रदेश में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई सारी दुल्हने शादी के मंडप मे दूल्हे को अकेला छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Marriage Bride: शादी से पहले ही हरिद्वार में दुल्हन फरार…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर के एक युवक की शादी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। दरअसल बीते 2 नवंबर को दोनों की शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न होने वाली थी। जिसके चलते दुल्हन पक्ष के लोगों को बाजपुर आकर बीते रविवार के दिन शादी की रस्म पूरी करनी थी। वही वर पक्ष की ओर से शादी समारोह को लेकर भी तैयारियां की जा रही थी।
शादी की खुशियों में लगा ग्रहण, दुल्हन हुई फरार
दूल्हा पक्ष के लोगों को सूचना मिली की दुल्हन शनिवार की रात घर से अचानक गायब हो गई है तो दूल्हे पक्ष के लोगों को झटका लग गया। जिससे वर पक्ष की ओर से चल रही तैयारियों में ग्रहण लग गया। इतना ही नहीं बल्कि बीते रविवार की सुबह मैदान में लगे टेंट को आनन फ़ानन मे हटा दिया गया। इस मामले के सामने आने बाद परिवार के कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात की हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। बताते चलें दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है।
