Connect with us
Uttarakhand snowfall 2026 weather Update IMD
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand snowfall 2026)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखंड में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, आगे भी अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखंड में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, आगे भी अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखंड की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी, इस शीतकाल में बाबा केदार का पहली बार हुआ हिमाभिषेक…

Uttarakhand snowfall 2026 weather Update IMD: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को सूखी ठंड ने परेशान किया हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि लोग लंबे समय से बारिश व बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर हिमपात का सिलसिला देखने को मिला। जिससे कहीं ना कहीं कुछ हद तक लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather News IMD: उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट कोहरा करेगा परेशान

आपको जानकारी देते चलें बीते शुक्रवार की शाम को रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम चमोली जिले के बद्रीनाथ हेमकुंड साहिब व कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। गौर हो पर्यटकों समेत स्थानीय लोग क्रिसमस और नए साल पर बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे वहीं अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। बर्फबारी के चलते प्रदेश के निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी है।

गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊँ मंडल तक बर्फबारी (Uttarakhand snowfall news update) 

बता दें पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील के अंतर्गत नंदा देवी, नंदा कोट, हरदेवल, त्रिशूल, राजरंभा और पंचाचूली की चोटियों पर बर्फबारी हुई जबकि लिपुलेख, नावीढांग, गुंजी, कुटी और आदि कैलास में भी हल्का हिमपात हुआ। वहीं बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों बोरबलड़ा, खाती तथा वाछम क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी हुई।

जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand weather update) 

मौसम विभाग की माने तो 3 जनवरी और 4 जनवरी को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहने वाला है। हालांकि हरिद्वार उधम सिंह नगर ,नैनीताल, चंपावत पौडी और देहरादून जिले के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाए रह सकता है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बन रही है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी 5 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाको मे एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जबकि उधम सिंह नगर, हरिद्वार देहरादून ,पौड़ी और चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top