UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital News: नैनीताल में पिता पुत्री ने उठाया गलत कदम चली गई जिंदगी
1 min read
Nainital daughter father news : पिता पुत्री ने उठाया आत्मघाती कदम, दोनो की गई जिंदगी, क्षेत्र में फैली सनसनी..
Nainital daughter father news : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ पर पिता पुत्री ने आपसी विवाद के चलते खौफनाक कदम उठाया है जिसके चलते दोनों की जिंदगी चली गई वहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवती की मां पहले ही इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कारवाई जारी है। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Almora suicide case: अल्मोड़ा में मां ने अपने 11 माह के मासूम बच्चे के साथ गटका जहर
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के कालाढूंगी मार्ग के बजून गांव के निवासी 45 वर्षीय गोपाल दत्त जोशी और उनकी 21 वर्षीय पुत्री भावना (भाग्यश्री) के बीच बीते शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पिता पुत्री ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जैसे ही इस बात की भनक आसपास के लोगों को लगी तो वह तुरंत सुबह उठकर गोपाल दत्त के घर पहुँचे जहाँ पर उन्होंने पिता पुत्री को अचेत अवस्था में पड़ा पाया जिसे देख कर उनके होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था और कमरे से कीटनाशक दवाई की दुर्गंध आ रही थी। तभी स्थानीय लोग दोनों घायलो को लेकर तुरंत नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहाँ पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोपाल जोशी काश्तकार थे जिनकी बेटी भावना नैनीताल के कॉलेज में ही पढती थी जबकि गोपाल का बेटा दिल्ली की निजी कंपनी में कार्य करता है। बताते चलें करीब 18 साल पहले भावना की मां ने भी जहर खाकर अपनी जिंदगी को तबाह किया था और अब पिता पुत्री ने खौफनाक कदम उठाया है। बरहाल दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
