Connect with us
Uttarakhand nanda gaura kanya dhan yojna scheme application process start last date 2025
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Nanda Gaura Yojna 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Nanda Gaura yojana: उत्तराखंड नंदा गौरा कन्या धन योजना आवेदन शुरू

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Nanda Gaura yojana: उत्तराखंड नंदा गौरा कन्या धन योजना आवेदन शुरू

1 min read

Uttarakhand Nanda Gaura Yojna 2025: नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन..

Uttarakhand nanda gaura kanya dhan yojna scheme application process start last date 2025: उत्तराखंड में कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को नंदा गौरा कन्या धन योजना के तहत प्रोत्साहन के तौर पर उचित धनराशि प्रदान की जाती है। जिसका लाभ सिर्फ उत्तराखंड राज्य में जन्मी लड़कियों को ही मिलता है इसमें सभी जातियों वर्गों और आर्थिक वर्गों की लड़कियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने पड़ते हैं। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025 26 में जन्म लेने वाली पात्र लाभार्थी के अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना सामने आ रही है कि ऑनलाइन पोर्टल साइट nandagaurauk. Uk.gov .in पर आवेदन शुरू हो चुके हैं जिसके तहत जन्म वाले लाभार्थी के आवेदन हेतु पोर्टल निरंतर खुला है जिसमें नियम अनुसार जन्म के 6 माह के अंदर अनिवार्य रूप से आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Nanda Gaura scheme: उत्तराखंड नंदा गौरा कन्या धन योजना आवेदन तिथि बढ़ी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025 26 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ-साथ राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक अथवा राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम एक वर्षीय डिप्लोमा प्रवेश करने वाली पात्र बालिकाएं 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल nandagaurauk. in पर आवेदन कर सकती हैं। बताते चले कन्या शिशु जन्म पर 11,000 रुपए तथा 12वीं उत्तीर्ण कर डिप्लोमा में प्रवेश एवं अविवाहित होने पर 51, 000 देने का प्रावधान है जिसका लाभ पात्र बालिकाएं उठा सकती है ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top