UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news live: देहरादून लव मैरिज के 2 महिने बाद ही युवती ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी
1 min read
Dehradun married women suicide: लव मैरिज के 2 महीने बाद नव विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच पड़ताल जारी..
newly married women pooja suicide case after 2 months of love marriage in dehradun uttrakhand latest news today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर युवती ने अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज करने के 2 महीने बाद आत्महत्या की है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस प्रशासन की टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवती ने लव मैरिज करने के बाद ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़े :नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की निवासी 25 वर्षीय पूजा पत्नी बिरजू पिछले दो वर्षों से विक्रम लूथरा की कोठी में रहकर डॉग हाउस विला में काम कर रही थी। दरअसल पूजा कोठी के चौथे माले मे अकेला रहती थी जो बीते मंगलवार को बाथरूम मे फांसी का फन्दा लगाकर लटक गई। जैसे ही पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत कोठी मे पहुँचे ,जहां पर पुलिस प्रशासन ने महिला को तुरंत फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक पूजा की जान जा चुकी थी।
शादी के बाद पति गया केरल पति ने की आत्म ह्त्या ( dehradun news today)
जानकारी में पता चला है कि घटना के समय पूजा कोठी में अकेला थी। बताते चले पूजा ने 14 अक्टूबर को बिरजू नाम के युवक से लव मैरिज की थी। शादी के 15 दिन बाद ही बिरजू काम के सिलसिले मे केरल चला गया था। पूजा की मौत के पीछे पारिवारिक व मानसिक तनाव का अंदेशा जताया जा रहा है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया है वहीं घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
