Connect with us
online cyber fraud whatsapp marriage wedding card crime account empty uttarakhand alert latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand marriage card crime)

UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand marriage: शादी का कार्ड मिलते ही ना हो जाए खुश, लग सकता है चूना, सावधानी से खोले

Uttarakhand marriage card crime: शादी का सीजन शुरू होते ही साइबर ठग हुए एक्टिव, जरा संभल कर खोलें लिंक, बिना शादी की दावत खाए देना ना पड़ जाए शगुन..

online cyber fraud whatsapp marriage wedding card crime account empty uttarakhand alert latest news today: उत्तराखंड में शादी का सीजन शुरू होते ही मोबाइल फोन पर ऑनलाइन माध्यम से लोगो को व्हाट्सएप पर निमंत्रण भी प्राप्त होने लगे हैं। इसके साथ ही साइबर ठग भी ठगी करने के लिए एक्टिव हो गए हैं। दरअसल साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं। प्रदेश में ऐसे अभी तक कई सारे मामले सामने आ चुके हैं ,जिनमें लोगों को ऑनलाइन शादी का निमंत्रण पत्र मिलने पर उनके खाते से पैसे उड़ गए है।

यह भी पढ़े :Almora Cyber Crime: अल्मोड़ा में SBI एप डाउनलोड करना पड़ा भारी लगा 4.5 लाख का चूना

Uttarakhand online marriage fraud whatsapp wedding card cyber crime: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में साइबर ठगो ने ठगी का कुछ इस तरह जाल बुना है कि लोग इसमे आए दिन फंसते जा रहे है। बताते चले जब से व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन निमंत्रण पत्र भेजने का चलन बढ़ा है तब से लोग दूसरे शहरों में ही नहीं बल्कि अपने परिचित और रिश्तेदारों को भी मोबाइल पर ऑनलाइन निमंत्रण पत्र भेजकर आयोजन में आमंत्रित कर रहे हैं।

एपीके फाइल व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर लोगो को ठग रहे साइबर ठग ( Cyber Fraud breaking news) 

इस बात का फायदा साइबर ठग तेजी से उठा रहे हैं ,जो शादी के निमंत्रण पत्र की ही तरह एपीके फाइल व्हाट्सएप ग्रुप और निजी नंबरों पर भेजकर लोगों का फोन हैक कर रहे हैं। फोन हैक करने के बाद साइबर ठग लोगों के बैंक खातों में जमा पूंजी को निकाल रहे है। इसके साथ ही फोन में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी और फोटो वीडियो भी चोरी कर रहे हैं। ऐसे में इन ठगो से सावधान रहने के लिए किसी भी अंजान ऑनलाइन शादी के निमंत्रण पत्र को खोलने से बचे अन्यथा बिना शादी के दावत खाए शगुन भुगतान करने के लिए तैयार रहे।

साइबर ठगों ने व्यापारी के फोन से उड़ाए पैसे (online marriage invitation link Dehradun Cyber Fraud news )

राजधानी देहरादून के निवासी व्यापारी को अपने मोबाइल फोन पर एक शादी का निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ। जैसे ही उन्होंने एपीके फाइल खोली तो उनका फोन हैक हो गया। जिसके बाद साइबर ठगो ने यूपीआई अकाउंट से उनके 6,500 रुपये निकाल लिए। वहीं दूसरे मामले में साइबर ठगो ने एक युवक के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर उनका मोबाइल हैक कर दिया और उनके नंबर से आपत्तिजनक फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी।

ऐसे बरतें सावधानी ( dehradun Cyber Crime news )

०शादी के निमंत्रण की फाइल पीडीएफ होने पर ही ओपन करें।

०एपीके फाइल ओपन न करें

०एपीके फाइल तत्काल डिलीट कर दें।

०अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

०एपीके फाइल डाउनलोड होने पर अकाउंट के पासवर्ड बदल लें।

०फोन या अकाउंट हैक होने पर साइबर पुलिस की मदद लें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!