UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Pankaj mishra Dehradun journalist: पत्रकार पंकज मिश्रा की गई जिंदगी, हत्या का मुकदमा दर्ज
1 min read
Pankaj Mishra Dehradun journalist: स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा की घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टॉयलेट के बाहर फिसलकर गिरे थे पंकज..
Pankaj Mishra Dehradun journalist died murder case filed against Amit Sehgal Uttarakhand news live today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है , जहां पर स्वतंत्र पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम पत्रकार की मौत की गुत्थी सुलझाने मे लगी हुई है।
यह भी पढ़े :Khatima news today: खटीमा बस अड्डे के पास युवकों को मारा चाकू, एक की गई जिंदगी
Dehradun murder case today : अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले 52 वर्षीय पंकज मिश्रा वर्तमान में राजधानी देहरादून के विहार कॉलोनी मे मकान नंबर 187 में अपनी 30 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी के साथ किराए के कमरे में रहते थे। दरअसल पंकज कहीं व्यवसाय या नौकरी नहीं करते थे, बल्कि वह स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर सोशल मीडिया में काफी सक्रिय थे।
पंकज के पेट मे हुआ दर्द चली गई जिंदगी ( dehradun breaking news)
बीते सोमवार की रात पंकज को रात के करीब 3:30 अचानक से पेट दर्द हुआ जिसके चलते वह टॉयलेट गए लेकिन बाहर निकलते समय उनका पैर फिसल गया जिसके कारण वह नीचे गिर पड़े। पंकज को नीचे गिरता देख उनकी पत्नी तुरंत उन्हें उठाने गई, लेकिन पंकज का वजन अधिक होने के कारण वो इस प्रयास में असफल रही। जिसके कारण पंकज को बेड पर नहीं ले जाया जा सका तो पत्नी ने वहीं पर उन्हें कंबल ओढा दिया और उसके बाद खुद भी सो गई। बीते मंगलवार की सुबह जब पंकज को होश नहीं आया तो उनकी पत्नी ने मकान मालिक और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां से पंकज को अस्पताल ले जाया गया , लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पंकज की शराब पीने के दौरान दो लोगो से हुई थी झड़प ( dehradun news today)
पंकज मिश्रा की मौत के मामले में उनके भाई अरविंद मिश्रा ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए राजपुर में पत्रकार अमित सहगल के खिलाफ हत्या , लूट,मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया । अमित के खिलाफ बीते 16 दिसंबर की देर रात भारतीय दंड संहिता की धारा 103,304,333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पंकज को मारे गए लात घूंसे ( pankaj mishra dehradun news)
जानकारी में पता चला है कि अमित सहगल अपने अन्य साथी के साथ पंकज के किराए के घर में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने बैठकर शराब पी। इस दौरान पंकज और अमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उन्होंने पंकज को जान से मारने की नीयत से खूब पीटा। इस दौरान आरोपी ने पंकज के सीने और पेट पर लात घूंसे भी मारे जिसके कारण उनके मुंह से खून निकलने लगा था। इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों ने पंकज का मोबाइल भी लूट लिया था, जब पंकज की पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की गई।
चिकित्सकों के पैनल से दोबारा होगा पंकज का पोस्टमार्टम
पंकज के शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है ,वहीं उनके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने चिकित्सकों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग की है। जिसके कारण आज बुधवार को पैनल द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं।
पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पंकज की मौत पर उनकी पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस प्रशासन को पूछताछ में बताया कि वह अक्सर शराब पीते थे और उन्हें शुगर बीपी की समस्या भी थी। पंकज का वजन अधिक था जिसके कारण अक्सर वह नशे की हालत में कहीं भी बेसुध होकर सो जाते थे। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
