Connect with us
Uttarakhand news: Pension fraud India Government pension scheme India How to apply for pension in India
Image : सांकेतिक फोटो ( Pension Fraud India)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pension fraud India Uttarakhand: उत्तराखंड में पेंशन घोटाले का बड़ा खुलासा….

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Pension fraud India Uttarakhand: उत्तराखंड में पेंशन घोटाले का बड़ा खुलासा….

1 min read

Pension Fraud India: समाज कल्याण विभाग में दोहरी पेंशन लेने मे 653 मामलों में घोटाला, मुख्यमंत्री धामी लेंगे अब अपात्रों पर बड़ा फैसला

Uttarakhand news: Pension fraud India Government pension scheme India How to apply for pension in India: उत्तराखंड में फर्जीवाड़ा चरम पर है , ऐसी ही कुछ खबर समाज कल्याण विभाग की ओर से सामने आ रही है, जहाँ पर लोगो ने फर्जी तरीके से पेंशन ली है। फर्जी तरीके से पेंशन लेने के एक दो नहीं बल्कि 653 मामले सामने आए हैं ,जिन्होंने फर्जी आय प्रमाणपत्रों के आधार पर दोहरी पेंशन ली है। फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों पर धामी सरकार अब कार्यवाही करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े :Viral marriage news today: सात फेरे से पहले दूल्हे ने मांगा चूल्हे पर खाना बनाने का वचन तब रचाई शादी

बता दें प्रदेश में समाज कल्याण विभाग मे 653 व्यक्तियों की ओर से फर्जी आय प्रमाण पत्रों के आधार पर दोहरी पेंशन ली गई है। अब शासन की ओर से गठित विभागीय जांच समिति ने 1377 संदिग्ध मामलों की पड़ताल पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें सामने आया है, कि कई लोग पहले से सरकारी पेंशनभोगी होते हुए भी वृद्धावस्था या विधवा पेंशन का लाभ ले रहे थे।

अवैध रूप से ली गई 16.8 करोड़ की राशि (uttarakhand samaj kalyan pension) 

565 मामले ऐसे हैं जिसमें राज्य आंदोलनकारी आश्रित कोटे से जुड़ गए हैं जिनकी जांच भी की गई है। रिपोर्ट में अवैध रूप से ली गई 16.8 करोड़ की राशि की वसूली की संस्तुति की गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand forest guard recruitment: उत्तराखंड वन दरोगा और आरक्षी भर्ती आयु सीमा में राहत

मुख्यमंत्री का होगा अंतिम निर्णय (samaj kalyan pension Uttarakhand news latest) 

बिना स्थलीय सत्यापन के आय प्रमाण पत्र जारी करने वाले तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, ये भी कार्यवाही की रडार पर आ चुके हैं। सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी ने पुष्टि की है कि रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है ,जिसके बाद इसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा जहां पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top