UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh pregnant women: पिथौरागढ़ प्रसव के बाद गर्भवती महिला की गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh pregnant women : बच्चे को जन्म देने के बाद गई महिला की जिंदगी, माँ के वापिस घर लौटने की राह देख रही 4 साल की मासूम
Pithoragarh pregnant women kamla Bisht died after delivery uttarakhand latest news today. : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। बताते चले प्रदेश में यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई महिलाएं अपनी जान गवा चुकी है।
यह भी पढ़े :Kainchi dham accident today: कैंची धाम के पास स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के किरीगांव ऐंचोली की निवासी 29 वर्षीय कमला बिष्ट पत्नी पंकज बिष्ट को बीते सोमवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। जिसके चलते परिजन महिला को रात में ही अस्पताल लेकर पहुंचे ,जहां पर महिला ने सामान्य प्रसव के दौरान एक पुत्र को जन्म दिया। हालांकि नवजात को जन्म देने के तुरंत बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया और उसकी जान बचाने के लिए बच्चेदानी निकाली गई लेकिन कुछ घंटे बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि कमला दूसरी बार गर्भवती हुई थी जिसकी 4 साल की बेटी भी है तब महिला का प्रसव ऑपरेशन से हुआ था लेकिन इस बार सामान्य प्रसव कराया गया।
सिजेरियन ऑपरेशन कराने से किया मना तो चली गई गर्भवती की जिंदगी
महिला की मौत पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि महिला का पहले भी सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया गया था ऐसे में स्पष्ट था की दूसरी बार भी गर्भवती का सिजेरियन ऑपरेशन होना था। लेकिन महिला और उसके परिजनों ने ऑपरेशन कराने से खुद मना कर दिया जिसके कारण उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई गई और रक्तस्राव अधिक होने से उसकी जान पर बन आई। डिलीवरी होने के तुरंत बाद महिला को ओटी ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। फिलहाल मामले में मृतका के परिजनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऑपरेशन ना होने के वजह से बच्चे की सांस भी अटक गई थी। बताते चले मृतका का पति सेना मे अपनी सेवाएं दे रहा है वहीं दूसरी ओर पत्नी की मौत की खबर से उन्हें गहरा सदमा लगा है।
