Connect with us
3 died on the spot in kainchi dham accident today scorpio fell into ditch bhowali nainital uttrakhand breaking news:
फोटो सोशल मीडिया kainchi dham accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kainchi dham accident today: कैंची धाम के पास स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Kainchi dham accident today: कैंची धाम के पास स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत

1 min read

3 died on the spot in kainchi dham accident today scorpio fell into ditch bhowali nainital uttrakhand breaking news: क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में समाई स्कार्पियो, उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं सभी घायल और मृतक…

3 died on the spot in kainchi dham accident today scorpio fell into ditch bhowali nainital uttrakhand breaking news: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक बेहद दुखद खबर इस वक्त राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां भवाली-कैचीधाम मार्ग पर एक स्कार्पियो के गहरी खाई में समा जाने से अब तक 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर से जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वहीं पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Pankaj mishra Dehradun journalist: पत्रकार पंकज मिश्रा की गई जिंदगी, हत्या का मुकदमा दर्ज

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो में आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि हादसा उस समय घटित हुआ जब भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर भवाली से लगभग 5 किमी आगे एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर तोड़ते हुए 50 फीट गहरी खाई में समा गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले बताए गए हैं, जो कैंची धाम दर्शनों को जा रहे थे।

इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें से 3 की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। मृतकों में एक महिला और 2 युवतियां शामिल हैं जिनकी पहचान गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह और बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल के रूप में हुई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top