Connect with us
Uttarakhand news Today: almora BJP MLA Mahesh Jeena's Son Receives Death Threat Kidnapped'
Image : सांकेतिक फोटो ( Almora News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: भाजपा विधायक महेश जीना के बेटे को जान से धमकी, फोन पर बोला- ‘उठवा देंगे’

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Uttarakhand news: भाजपा विधायक महेश जीना के बेटे को जान से धमकी, फोन पर बोला- ‘उठवा देंगे’

1 min read

Almora News Today: भाजपा विधायक महेश जीना के पुत्र को आया कॉल, कॉल करने वाला बोला किसी पर बनाया भाजपा में शामिल होने का दबाव तो उठवा देंगे

Uttarakhand news Today: almora BJP MLA Mahesh Jeena’s Son Receives Death Threat Kidnapped’: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ,जहां पर भाजपा विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना को जान से मारने की धमकी मिली है। घटना के बाद से विधायक के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। बहरहाल उन्होंने पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़े :Dehradun News: देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पलटन बाजार में हंगामा

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सल्ट सबोली गांव भिकियासैंण निवासी भाजपा विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना को बीते 7 जून की देर रात एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया। इस दौरान कॉल करने वाले ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं बल्कि करन ने बताया कि व्यक्ति ने उन्हें कहा कि यदि किसी पर उन्होंने जबरन भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया तो उसे उठवा लिया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों पर बड़ा एक्शन,4 गिरफ्तार

विधायक के बेटे को मिली धमकी ( almora news today)

फोन करने वाले ने विधायक के बेटे को धमकी देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए वह कहीं से भी उसे उठा सकते हैं। विधायक के पुत्र ने बताया कि अभद्रता के बीच आरोपित ने पूछे जाने पर अपना नाम नहीं बताया लेकिन यह जरूर कहा कि वह कोटनाला का आदमी है। करन ने तहरीर में लिखा है कि उसके मोबाइल पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी हुई है उसने खुद और परिवार की सुरक्षा को खतरे में होने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन के पास आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर जांच पड़ताल की बात कहीं है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 351 (2) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top