UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi
Uttarakhand news: उत्तरकाशी में 13 वर्षीय छात्र को भेजा बाल सुधार गृह बच्ची के साथ की गलत हरकत
1 min read
Uttarakhand News Update: 13 वर्षीय छात्र ने 9 वर्षीय छात्रा से किया रेप, आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह
Uttarakhand News Update: 13-year-old student sent juvenile home in Uttarkashi for inappropriate behavior with girl.: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बीते दिनों एक शर्मनाक मामला सामने आया था, जहां पर 13 वर्षीय छात्र ने एक 9 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।
यह भी पढ़े :Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट फैसला, उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य समान वेतन
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के पुरोला ब्लॉक के एक निकट गांव में कक्षा 6 के 13 वर्षीय किशोर ने चौथी क्लास में पढ़ रही 9 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने पुलिस प्रशासन के पास छात्र की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेजा है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।
यह भी पढ़े :Roorkee breaking news today: रुड़की में मां के सामने गंगनहर में कूदा युवक, तलाश जारी
बाल सुधार गृह भेजा गया आरोपी ( uttarkashi news today) Uttarakhand rape case
बताते चलें छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की घटना बीते बुधवार की है ,जब छात्रा की मां मेले में गई थी और पिता खेतों में मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान छात्र और छात्रा मंदिर में खेल रहे थे। तभी खेल खेल में छात्र ने छात्रा को मंदिर के पिछले हिस्से में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला तब उजागर हुआ जब छात्रा के पिता काम से घर लौटे और उन्होंने बेटी को खून में लथपथ देखा। दुष्कर्म के आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह डुंडा उत्तरकाशी भेजा गया है।
