UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news public holiday 2026: उत्तराखण्ड 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित
1 min read
Uttarakhand public holiday 2026 uttarakhand id ul zuha Eid al-Adha 2026 Holiday breaking news today: उत्तराखण्ड में अब 28 फरवरी को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे सभी आफिस और बैंक कोषागार भी
Uttarakhand news public holiday 2026: declared on May 28 of id ul zuha Eid al-Adha uttarakhand breaking news today. उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के देहरादून जिले से सार्वजनिक अवकाश के संबंध में सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड शासन ने बकरीद के अवसर पर 27 मई को पूर्व घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि को बदल दिया है। अब प्रदेश में आगामी बृहस्पतिवार यानी 28 मई को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही बैंक कोषागार भी बंद रहेंगे।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) हेतु दिनांक 27 मई, 2026 (बुधवार) को घोषित सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर सम्यक विचारोपरांत अब दिनांक 28 मई, 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए बकरीद का यह सार्वजनिक अवकाश राज्य के अन्तर्गत स्थित बैंक / कोषागार/उप कोषागार में भी लागू होगा।

यह भी पढ़ें- UKSSSC new bharti 2026: समूह ग के 90 पदों पर निकली भर्ती 21 जून तक करें आवेदन
