UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news: रानीखेत का युवक ढोकाने वाटरफॉल में डूबा चली गई जिंदगी ranikhet
1 min read
Nainital news dhokaney waterfall : ढोकाने वाटरफॉल में नहाने के दौरान हादसा, छुट्टियों पर घर आई युवक की गई जिंदगी, परिजनों को लगा सदमा…
Ranikhet youth ajay arya drowning dhokaney waterfall nainital latest news today : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर छुट्टियां मनाने के लिए दिल्ली से घर आए युवक की वॉटरफॉल में नहाने के दौरान जिंदगी चली गई जिसके चलते मृतक के परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चले यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई सारे युवक नदी, गधेरों, वॉटरफॉल में नहाने के दौरान हादसों का शिकार हो चुके हैं।
यह भी पढ़े :चमोली: उफनाए गधेरे में डूबने से दो मासूमों की चली गई जिंदगी Chamoli news live today
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के चौबटिया के रहने वाले 40 वर्षीय अजय आर्य पुत्र प्रकाश आर्य दिल्ली के द्वारका में नौकरी करते थे जो छुट्टियां मनाने के लिए अपने गांव आए थे। दरअसल बीते रविवार शाम करीब 4:00 बजे अजय अपने साथी दीपक आर्या पुत्र ललित आर्या के साथ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ढोकाने वाटरफॉल में नहाने के लिए उतरे थे। इस बीच जैसे ही दोनों नहाने लगे तो अचानक से अजय गहरे पानी में डूब गया जबकि दीपक गहरे पानी में फंस गया था जिसने शोर मचाना शुरू किया तो शोर सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम को दी।
अजय की गई जिंदगी
मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन व SDRf की टीम ने दीपक को सुरक्षित वॉटरफॉल से बाहर निकाला जबकि अजय होश में नहीं था जिसे सीपीआर दिया गया लेकिन तब भी वह होश में नहीं आया जिसके चलते अजय को सामुदायिक अस्पताल सुयालबाड़ी ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते चले अजय वर्तमान में 400 ई ब्लॉक द्वारका भरत विहार ककरोला दक्षिण पश्चिमी दिल्ली का निवासी था जिसकी मौत के बाद से उसके परिजन गहरे सदमे में है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
